लाइफस्टाइल

Litti Chokha: प्यार में मिला धोखा तो ट्राई करें लिट्टी चोखा… इस रेस्‍टोरेंट ने मचाई धूम, मिलता है बिहार का असली स्‍वाद

Litti Chokha: दिल्ली हाट के भीतर स्थित इस रेस्टोरेंट को 'बिहार की रसोई' के नाम से सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। यहां पर सभी बिहारी व्यंजनों का आनंद लिया जा सकता है, और इसे 2014 से दिल्लीवासियों के साथ साझा किया जा रहा है।

Litti Chokha: प्यार में धोखा? भूल जाइए, लिट्टी चोखा के स्वाद में खो जाइए!

Litti Chokha: प्यार में धोखा खाने के बाद अब आप बिहार की सुपरहिट लिट्टी और चोखा का स्वाद लेकर अपने सारे गम भूलने की कोशिश कर सकते हैं। इस खास रेस्टोरेंट के मालिकों के मुताबिक, यहां आने वाले लोगों में खाने का क्रेज सबसे ज्यादा है, खासकर सिंगल युवाओं में।

दिल्ली हाट के भीतर स्थित इस रेस्टोरेंट को ‘बिहार की रसोई’ के नाम से सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। यहां पर सभी बिहारी व्यंजनों का आनंद लिया जा सकता है, और इसे 2014 से दिल्लीवासियों के साथ साझा किया जा रहा है। रेस्टोरेंट के मैनेजर, नकुल कुमार चौहान, ने बताया कि इसे बिहार सरकार ने शुरू किया गया था। यहां पर विभिन्न बिहारी डिशेज जैसे लिट्टी चोखा, मकुनी चोखा, दाल पीठी, मोतिहारी थाली, चंपारण चिकन और पटना की चाट उपलब्ध हैं। सामान्य लिट्टी चोखा की कीमत 170 रुपये प्रति प्लेट है, जिसे आप स्विगी और जोमैटो के जरिए ऑनलाइन भी ऑर्डर कर सकते हैं।

Read more:- Foods for Love Hormones: इन 5 चीजों को खाने – पीने से बढ़ जाएगा Oxytocin , प्यार करने की चाहत होगी ज्यादा

Bihar ki Rasoi, New Delhi, 172 Dilli Haat - Restaurant reviews

मैनेजर नकुल ने बताया कि इस रेस्टोरेंट की टैगलाइन है ‘प्यार में धोखा, तो ट्राई करें लिट्टी चोखा’ जो लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। जब किसी जोड़े को धोखा मिलता है तो यहां आकर लिट्टी चोखा खाने से उनका मूड काफी स्पाइसी हो जाता है, क्योंकि यहां खासतौर पर बनाया जाने वाला मसालेदार लिट्टी चोखा होता है।

Bihar Ki Rasoi, INA, New Delhi | zomato

इस रेस्टोरेंट का समय 10 बजे से सुबह से लेकर रात के 10.30 बजे तक है, और इसका नजदीकी मेट्रो स्टेशन आईएनए है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com  

Back to top button