लाइफस्टाइल

Wedding Season : रेंट पर ले लहंगा और दिखे खूबसूरत अपने बजट में!

दिल्ली इन जगहों पर मिलते है रेंट पर खूबसूरत लहंगे!


Lehenga on Rent in Delhi: शादी का सीजन शुरु हो गया है। ऐसे में हर कोई खूबसूरत दिखना चाहता है। इसके लिए हम महीनों से तैयारियां भी करते हैं। शॉपिंग के लिए एक लंबा टाइम सेट  करते हैं। घर के हर सदस्य अपने –अपने हिसाब से अपने लिए शादी में पहनने के लिए कपड़े ले लेता है। सबसे अधिक अगर कोई कंफ्यूज होता है तो वह है  खुद दुल्हन। हर लड़की का सपना होता है कि वह अपनी शादी में खूबसूरत  लहंगा पहने। सिर्फ दुल्हन ही नहीं अन्य लड़कियां भी अपने किसी करीबी की शादी में कपड़े लेने  के लिए कंफ्यूज होती। इन सबसे लड़कियों को सबसे ज्यादा अगर कोई चीज परेशान करती है तो वह है लहंगा।

दुल्हन हो या अन्य लड़कियां लहंगा लेने से पहले कई बार सोचती जरुर है। कैसा लहंगा लें, कहां से लें कि महंगा भी न हो और अच्छा भी हो क्योंकि कई लोगों कहना होता है कि एक ही लहंगे को कितने बारी पहनेंगे। अगर आप भी उन लोगों में है तो आप रेंट  पर अपने बजट में लहंगा पहनकर अपना शौक भी पूरा कर सकती है और बचत भी कर सकती हैं। तो चलिए आज आपको दिल्ली के कुछ ऐसे स्टोर्स का नाम बताते है जहां से आप आसानी से रेट पर लहंगा ले सकते हैं।

फ्लाईरोब स्टोर

यह स्टोर राजौरी गार्डन में स्थित है। आप इनके इंस्टाग्राम पेज पर जाकर इनके कलेक्शन को देख सकते हैं। यहां आपको हेवी ट्रेडिशनल लहंगे से लेकर कोल्ड शोल्डर फ्यूजन आउटफिट्स तक मिल जाएंगे। देश के महशूहर फैशन डिजानर सब्यसाजी मुखर्जी, मसाबा गुप्ता, अनीता डोंगरे, अवनी कुमार, ओहेल खान के लहंगे आसानी से मिल जाएंगे। जिनका रेंट लगभग 5000 रुपए हैं। वहीं दूसरी ओर सब्यसाजी जी ब्राइडल लहंगा आपो 12,000 से 30,000 तक मिल जाएंगे। इनके इंस्टाग्राम के पेज को चेक करने के बाद आप एफ- 134, राजौरी गार्डन, नई दिल्ली पर जाकर अपनी पसंद का लहंगा रेंट पर ले सकते हैं।

https://www.instagram.com/p/CWnpMyOpZ09/?utm_source=ig_web_copy_link

Tv actress marriage- शादी के सीजन में टीवी की रील लाइफ बहूएं बनी रियल लाइफ में बहू

 डेट दे रैम्प

इनका कलेक्शन आपको साउथ दिल्ली में मिलेगा। यह फैशन रेंटल सर्विस इंडस्ट्री  का एक प्रसिद्ध नाम है। जहां आपको लहंगे के कई कलेक्शन मिल जाएंगे। यहां शांतनु और निखिल, अंजू मोदी, रितू कुमार, जेजे वलाया जैसे बड़े फैशन डिजाइनर के कपड़े आपको रेंट पर आपके बजट में मिल जाएंगे। यहां ब्राइडल कलेक्शन की शुरुआत 3000 से 6000 तक है। अगर आप साउथ दिल्ली में रहते है तो इनके इंस्टाग्राम पेज को चेक करने के बाद आप डी- 50 ब्लॉक डी,  डिफेंस कॉलोनी में आकर अपनी पसंद के लहंगे को ले सकती हैं।

https://www.instagram.com/p/CVQNmWsBMxx/?utm_source=ig_web_copy_link

स्टेज 3  (Stage3)

स्टेज 3 सभी दुल्हनों के लिए वन-स्टॉप शॉप है यानि एक ही छत के नीचे आपको यहां पर शादी से संबंधित हर चीज मिल जाएगी. रेंटल ब्राइडल वियर पर आप एकबार चेकआउट कर सकते हैं क्योंकि यहां शादी से संबंधित हरेक चीज मिल जाती है। यहां आपको रितू कुमार, मनीष अरोड़ा के अलावा अन्य 50 फैशन डिजाइनर का क्लेशन आसानी से मिल जाएगा। यहां के लहंगे का रेंट 3200 से शुरु होकर 60,00 तक है। अगर आप अच्छा लहंगा चाहती हैं कतो 31 साधना एन्क्लेव, पंचशील पार्क चले जाएंगी।

https://www.instagram.com/p/B_e7LavjQm5/?utm_source=ig_web_copy_link

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button