लाइफस्टाइल

Curd vs Yogurt : कर्ड और योगर्ट को करते हैं दही समझने की भूल,जानें सेहत के लिए क्या है सबसे ज्यादा फायदेमंद

दही का सेवन खाने के दौरान ज्यादातर लोग करते हैं, तो वहीं योगर्ट खाना भी बहुत लोगों को पसंद होता है,लेकिन ज्यादातर लोग इन दोनों के बीच का अंतर नहीं समझ पाते हैं। जबकि कर्ड और योगर्ट के स्वाद, पोषक तत्वों और मेकिंग प्रोसेस में भी खासा फर्क होता है।

Curd vs Yogurt : दोनों के बीच हमेशा हो जाती हैं कन्फ्यूज, जानें दोनों में अंतर और बनाने के तरीके

दही का सेवन खाने के दौरान ज्यादातर लोग करते हैं, तो वहीं योगर्ट खाना भी बहुत लोगों को पसंद होता है,लेकिन ज्यादातर लोग इन दोनों के बीच का अंतर नहीं समझ पाते हैं। जबकि कर्ड और योगर्ट के स्वाद, पोषक तत्वों और मेकिंग प्रोसेस में भी खासा फर्क होता है।

We’re now on WhatsApp. Click to join

कर्ड और योगर्ट में जानें क्या है फर्क –

सभी लोग लंच या डिनर के दौरान कर्ड यानी दही ज्यादातर लोगों के मील का हिस्सा होता है, तो वहीं कुछ लोग कभी-कभी योगर्ट खाना भी पसंद करते हैं। वैसे तो दही और योगर्ट को पोषक तत्वों का खजाना माना जाता है। ये तो सभी जानते है कि कर्ड यानी दही को घर पर बनाया जा सकता है और इसके लिए दूध में दही का जामन मिक्स करके कुछ देर तक रखा जाता है और जिसके बाद ये दूध दही में तब्दील हो जाता है। लेकिन वहीं योगर्ट एक तरह का इंडस्ट्रियल प्रोडक्ट होता है जिससे घर पर नहीं बनाया  जा सकता है। इतना ही नहीं कर्ड और योगर्ट को बनाने का तरीका भी एकदम अलग ही होता है।

read more : Vegetable Soup recipe: घर पर बनाएं बाजार जैसा वेजिटेबल सूप, सेहत रहेगी तरोताजा!

कर्ड यानी दही बनाने का तरीका –

कर्ड बनाने के लिए सबसे पहले दूध को हल्का सा गर्म किया जाता है,इसके बाद दूध में दही का जोड़न जिसको खट्टा या फिर जामन भी कहा जाता है, उसको मिक्स किया जाता है। फिर कुछ घंटो के लिए इसे ढक कर रख दिया जाता है। ऐसे में दही के जामन में मौजूद लैक्टिक एसिड बैक्टीरिया चार-पांच घंटों में दूध को दही में तब्दील कर देते हैं। और आप इसको घर पर आसानी के साथ बनाया जा सकता है।

योगर्ट बनाने का तरीका –

योगर्ट एक इंडस्ट्रियल प्रोडक्ट होता है जिसको इंडस्ट्री में बनाया जा सकता है,और  इसको तैयार करते समय दो अलग-अलग तरह के बैक्टीरिया का इस्तेमाल किया जाता है। इसके साथ ही आर्टिफिशियल फर्मेंटेशन प्रोसेस और कुछ फ्लेवर को भी इसमें एड किया जाता है, जिसके बाद योगर्ट बनकर रेडी होता है और इसलिए इसको घर पर बनाना मुमकिन नहीं होता है।

कर्ड और योगर्ट में फर्क होता है –

वैसे तो कर्ड और योगर्ट दोनों को ही पोषक तत्वों का खजाना कहा जाता है। लेकिन दोनों के न्यूट्रिएंट्स में काफी अंतर होता है। कर्ड यानी दही कैल्शियम, राइबोफ्लेविन, फास्फोरस, आयरन, विटामिन बी 6 और विटामिन बी 12 से भरपूर होता है। लेकिन वहीं योगर्ट में विटामिन ए, कैल्शियम और सोडियम ज्यादा मात्रा में पाया जाता है। इतना ही नहीं योगर्ट में दही से ज्यादा कैलोरी होती है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button