लाइफस्टाइल

सही टाइल्स का चयन : बढ़ानी है घर की खूबसूरती तो फर्श के लिए करें सही टाइल्स का चयन

घर की खूबसूरती बढ़ाने के लिए सही चुनाव करना जरूरी होता है।

सही टाइल्स का चयन : कौन से डिजाइन है चलन में,जानें इसके बारे में विस्तार से  


नए घर में सब कुछ अच्छा है तो फिर रसोई के निर्माण में कोई समझौता क्यों करें। किचन मे तो  सामग्री गिरती और बिखरती है, बर्तन गिरते हैं, धुले बर्तनों से पानी टपकता है, डिटर्जेंट बिखर जाता है। इससे कई बार दुर्घटनाएं भी होती हैं। इससे बचने के लिए रसोई के फर्श की डिजाइन का चुनाव करना सबसे महत्वपूर्ण हो जाता है। ऐसे में कुछ पैटर्न और डिजाइन को जानना आपके लिए भी जरूरी है। किचन किसी भी घर का दिल होता है, फिर इस का फर्श भी साधारण क्यों रहे।

किचन में  फर्श के लिए टाइल्स –

किचन में टेराकोटा फर्श एक उत्तम टाइल्स है। यह मजबूत और लंबे समय तक साथ निभाने वाला होता है। अगर आप पारंपरिक चौकोर डिजाइन लगाकर किचन को क्लासिक लुक दे सकती हैं। यह पूरी तरह प्राकृतिक होता है। इसके लगाने से किचन में आराम और गर्माहट का अहसास बना रहता है। इसके अंतर्गत सिरेमिक टाइल्स सबसे अच्छा काम करती हैं। ये मिट्टी से बनी होती हैं। सख्त दिखने वाली सतह बनाने के लिए सिरेमिक टाइल्स चमकीली बनाई जाती हैं। ये नरम होती हैं, इसलिए इन्हें लगाना आसान होता है। ये टाइल्स बहुत चमकदार होती हैं, इसलिए इन पर पानी अगर गिर भी गया तो ठहरता नहीं है।

Read More: Yoga for anger management: गुस्से पर काबू पाने के लिए करें ये योगासन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by De Tegel BV (@de_tegel_bv)

रंगीन पैटर्न के अंतर्गत टाइल्स –

रंग-बिरंगी खूबसूरत टाइल्स से आपका किचन आकर्षक और क्लासिक दिखेगा। आजकल डिजिटली भी डिजाइन बनने लगी हैं। आप अपनी पसंद की रंगीन टाइल्स की डिजाइन बनवाकर अपने किचन में लगा सकती हैं। टाइल्स से मैच करते लकड़ी के काउंटर टॉप को इंस्टॉल करके आप कलर थीम को मैच कर सकती हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by tilezza (@tilezza)

लकड़ी की टाइल्स –

लकड़ी की टाइल्स हल्के रंग की होती हैं। लुक में अधिक खूबसूरती जोड़ने के लिए आप इसे एक ही रंग के अलग-अलग शेड्स के साथ मिला सकती हैं। ये बहुत सूक्ष्म दिखाई देते हैं। इनको आसानी से साफ किया जा सकता है। इस तरह का फर्श पैरों के लिए मुलायम और आरामदायक होता है। आजकल यह पैटर्न ट्रेंड में भी है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pokyshop.com (@pokyshop)

Read More: Eyesight Improvement Diet: आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए करें इन फलों का उपयोग

चीनी मिट्टी  टाइल्स –

ये टाइल्स रेत और मिट्टी के मिश्रण से बनाई जाती हैं। इनमें छेद कम होते हैं, इसलिए सर्दी और गर्मी, दोनों ही मौसमों में इनकी मजबूती बनी रहती है। इन डिजाइन टाइल्स पर पानी नहीं ठहरता नहीं है, इसलिए किचन के कामों के लिए ये शानदार टाइल्स हैं। लेकिन जब आप इनको किचन में लगवा रही हों तो ध्यान रखें, क्योंकि ये टाइल्स सख्त होती हैं, इसलिए कारीगर का इस काम में माहिर होना जरूरी है, तभी वह यह काम कुशलतापूर्वक कर पाएगा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Floor and Tiles (@lowpricefloorfl)


अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button