लाइफस्टाइल

आइए जाने कब कौन से रंग की लिपस्टिक लगाएं

कोई भी महिला पार्टी, ऑफिस या कॉलेज जाती है, तो मेकअप करना नहीं भूलती।  वहीं मेकअप की बात हो और लिपस्टिक की बात ना हों, ऐसा हो नहीं सकता।  लिपस्टिक महिलाओं के लुक में चार चांद लगा देता है।  महिलाओं की मेकअप किट में लिपस्टिक सबसे फेवरेट चीज होती है। मगर महिलाएं कहीं भी जाती है, तो लिपस्टिक साथ में ले जाती है। हर महिला के पास चार से पांच रंग की लिपस्टिक जरूरी मौजूद होती है। लेकिन लिपस्टिक लगते वक्‍त कुछ महिलाएं समझ नहीं पाती, कौन से रंग की लिपस्टिक लगाए। आज हम आप को बताएंगे, कि आप कौन- कौन से रंग की लिपस्टिक लगा सकती है।

 लिपस्टिक का कौन-सा रंग इस्‍तमाल करेः-

  • लाल रंग की लिपस्टिक हर मौके पर इस्तेमाल में लाई जा सकती हैं। साथ ही लाल रंग की लिपस्टिक का दौर हमेशा बरकरार रहता है और आसानी स्किन टोन से मिल जाती है।
  • भूरे यानि ब्राउन रंग की लिपस्टिक चमकते लुक के ऊपर बहुत अच्‍छी लगती है। कम मेकअप के साथ अगर आप भूरे रंग की लिपस्टिक इस्‍तेमाल करती है तो आप के लुक में चार चांद लग जाएगे।
  •  मेकअप
    लिपस्टिक
  • पिंक रंग की लिपस्टिक हर महिला के पास होती है। पिंक यानि गुलाबी रंग की लिपस्टिक आसानी से हर किसी तरह की स्किन टोन के साथ चल जाता है। इसलिए आप पिंक रंग की लिपस्टिक कभी भी इस्‍तेमाल कर सकती है।
  • काले रंग की लिपस्टिक आजकल लड़कियों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। शायद आप को सुने में अजीब लगे, लेकिन ये सच है। अगर शाम की पार्टी में आप को जाना है, तो आप काले रंग की लिपस्टिक आसानी से इस्‍तेमाल कर सकती है। यह रंग आप के एक नया लुक भी देगा ।
  • पर्पल रंग की लिपस्टिक से आप अपने होठों को सजा कर आप इस के साथ मैंचिंग रंग के कपड़े या फिर मिक्स रंग के कपड़े भी पहन सकती हैं। साथ में इसी रंग का चमकीला आईलाइनर लगाना ना भूलें।
Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button