लाइफस्टाइल

Attraction Science: कुछ लोग हमें ज्यादा अट्रैक्टिव क्यों लगते हैं? जानें क्या कहता है इसके पीछे का विज्ञान

अगर आपके घर का माहौल मजाकिया है और आप उसी माहौल में बड़े हुए हैं तो आप बड़े होने पर मजाकिया लोगों के प्रति आकर्षित हो सकते हैं। जहां एक जैसी प्रवृत्ति के लोग होते हैं, उनके साथ आप बहुत सहज महसूस करते हैं।

Attraction Science: कैसे होता है दो लोगों के बीच अट्रैक्शन, ऐसे लोग करते हैं ज्यादा आकर्षित


Attraction Science: ये बात तो तय है कि कुछ लोग ऐसे होते हैं जिन्हें हम पहली ही नजर में पसंद करने लगते हैं और उनकी ओर आकर्षित हो जाते हैं। आखिर ऐसा कैसे होता है, इसके पीछे कौन सा विज्ञान होता है और जब इसे लेकर शोध हुए तो उनके क्या नतीजे निकले। आपको बता दें कि आकर्षण के मनोविज्ञान के जरिए साउथेम्प्टन विश्वविद्यालय में मनोविज्ञान के प्रोफेसर डॉ. क्लेयर हार्ट ने इसकी पांच वजहें बताईं

अट्रैक्शन की वजह

1. पहली वजह है निकटता अक्सर जब हम किसी के करीब रहते हैं और अक्सर उनको देखते हैं तो उसके तरफ         आकर्षित हो जाते हैं।

2. दूसरी वजह है समानता अगर कोई आपके जैसा है और उसकी रुचियां और सोचने का तरीका एक जैसा ही है         तब हम उसके प्रति आकर्षित हो जाते हैं।

3. तीसरी वजह ये है कि पसंद एक ओर से नहीं होता हम उन लोगों को अधिक पसंद करते हैं जो हमें पसंद नहीं         करते हैं। शारीरिक आकर्षण आकर्षण से लोग तुरंत आकर्षित हो जाते हैं।

4. चौथी वजह बहुत खास है, हम उन लोगों को पसंद करते हैं जो हमें सहज लगते हैं।

5. पांचवीं वजह – किसी को देखते ही अगर वो परिचित जैसा लगता है और ये दोनों ओर से ही होता है। हम उन लोगों के प्रति आकर्षित होते हैं जो हमें परिचित लगते हैं, क्योंकि ये पहलू एक सुरक्षा भाव देता है।

Read More: Best Honeymoon destinations: गर्मी में हनीमून के लिए ये हैं बेस्ट जगह, आज ही करें टिकट बुक

कैसे होता है दो लोगों के बीच अट्रैक्शन

जब दो लोग एक दूसरे की तरह आकर्षित होते हैं तो दिमाग में खास केमिकल रिएक्शन होता है। ऐसे में धीरे-धीरे दोनों हर समय एक दूसरे के बारे में सोचना शुरू कर देते हैं। शरीर में अधिक डोपामाइन बनने के कारण दो लोग केवल एक दूसरे के बारे में सोचने लगते हैं। डोपामाइन दिमाग को लगातार एक ही शख्स के बारे में सोचने पर मजबूर करता है। स्टडी के मुताबिक जिन्हें पाना मुश्किल होता है, उनकी ओर हमारा आकर्षण भी ज्यादा होता है। महिलाएं अक्सर बड़ी उम्र के पुरुषों की तरफ ज्यादा आकर्षित होती हैं।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button