काम की बात

Sharad Yadav Death: नहीं रहे शरद यादव, पीएम मोदी समेत कई दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Sharad Yadav Death: लालू यादव ने शरद यादव को भावुक विदाई दी, कल होगें अंतिम संस्कार


Highlight

.  जनता दल यूनाइटेड (JDU) के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव का निधन हो गया।

.  बेटी शुभाषिनी यादव ने एक पोस्ट के जरिए खबर की पुष्टि की।

.  75 की उम्र में शरद यादव ने अंतिम सांस ली।

Sharad Yadav Death: जनता दल यूनाइटेड के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव का निधन हो गया। 75 की उम्र में शरद यादव ने अंतिम सांस ली। उनकी बेटी शुभाषिनी यादव ने एक पोस्ट के जरिए खबर की पुष्टि की। शुभाषिनी ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘पापा नहीं रहे.’ बिहार की राजनीति में अपनी अलग पहचान रखने वाले शरद यादव के निधन पर पीएम मोदी ने भी ट्वीट कर शोक जताया है। बता दें, गुरुवार रात उन्हें बेहोशी की हालत में फोर्टिस अस्पताल लाया गया था। लेकिन, डॉक्टर्स ने उन्हें जरूरी प्रोटोकॉल के बाद मृत घोषित कर दिया।

आपको बता दें कि शरद यादव के निधन के बाद देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी शोक संवेदनाएं प्रकट कीं हैं। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शरद यादव के निधन को देश के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा है कि उनका जाना एक समाजवादी युग का अंत हो गया है।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समाजवादी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव के निधन से दुखी हूं। शरद यादव के साथ मेरा बहुत गहरा रिश्ता था। उनके निधन की खबर से स्तब्ध और दुखी हूं।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि मैंने शरद यादव से राजनीति के बारे में बहुत कुछ सीखा है। वह आज हमारे बीच नहीं रहे तो काफी दु:ख हो रहा है। उन्होंने कभी अपना सम्मान नहीं खोया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व सीएम मंत्री कमलनाथ सहित देश के तमाम बड़े नेताओं ने उनके निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की है। शरद यादव का अंतिम संस्कार कल शनिवार 14 जनवरी को उनके मध्य प्रदेश स्थित पैतृक गांव होशंगाबाद के आंखामऊ में किया जाएगा।

Read More- Joshimath History: जहां की थी मां पार्वती ने शिव के लिए तपस्या, आज वो धरती खतरे में!

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने शोक संदेश में लिखा,” शरद यादव ने अपना संपूर्ण जीवन देश और समाज की सेवा में व्यतीत किया. वे अपने कार्यों और विचारों के रूप में सदैव आमजन के हृदय में जीवित रहेंगे. विनम्र श्रद्धांजलि, ॐ शांति”.

सिंगापुर से लालू यादव ने शरद यादव को भावुक विदाई दी। एक वीडियो पोस्ट कर कहा कि ऐसे अलविदा नहीं कहना था भाई। लालू ने वीडियो मैसेज में कहा, ‘शरद यादव जी, बड़े भाई की मृत्यु की खबर सुनकर मैं काफी विचलित हूं। मुझे काफी धक्का लगा है। शरद यादव अपनी पार्टी भी बनाई थी। फिर बाद में उन्होंने  अपनी पार्टी का राष्ट्रीय जनता दल में विलय कर लिया था।

आपको बता दें कि शरद यादव का जन्म 1 जुलाई, 1947 को मध्य प्रदेश के होशंगाबाद के  आंखामऊ गांव में हुआ था। शरद यादव पढ़ाई के समय से ही राजनीति में दिलचस्पी रही। सन् 1971 में उन्होंने अपनी इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की। डॉ. राम मनोहर लोहिया के विचारों से प्रेरित होकर सक्रिय युवा नेता के तौर पर शरद यादव ने कई आंदोलनों में हिस्सा लिया। मीसा कानून के तहत 1969-70, 1972 और 1975 में हिरासत में भी लिए गए थे।

सक्रिय राजनीति में शरद यादव ने साल 1974 में अपना कदम  रखा था। वे पहली बार मध्य प्रदेश की जबलपुर लोकसभा सीट से सांसद चुने गए थे। वे हलधर किसान के रूप में जेपी द्वारा चुने गए पहले उम्मीदवार थे। शरद यादव जनता दल (यूनाइटेड) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे थे। उन्होंने बिहार के मधेपुरा लोक सभा क्षेत्र से चार बार लोक सभा का प्रतिनिधित्व किया था। दो बार मध्य प्रदेश के जबलपुर से सांसद चुने गए थे। एक बार उत्तर प्रदेश के बदायूं से लोकसभा के लिए चुने गए।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button