काम की बात

Hind City UAE: युएई के शेख ने बदला अपने शहर का नाम

Hind City UAE: जानें किस शेख ने बदला नाम, इस देश के हैं शासक


Highlight:

  • शेख मोहम्‍मद बिन राशिद अल मक्‍तूम ने हाल ही में दुबई शहर के एक जिले अल मिनहाद का नाम बदलकर    हिंद सिटी कर दिया।
  • अडानी एंटरप्राइजेज को संयुक्त अरब अमीरात के शाही परिवार का सहारा मिल गया है।

Hind City UAE: संयुक्‍त अरब अमीरात के शहर दुबई के शासक और देश के प्रधानमंत्री शेख मोहम्‍मद बिन राशिद अल मक्‍तूम ने हाल ही में दुबई शहर के एक जिले अल मिनहाद का नाम बदलकर हिंद सिटी कर दिया। यूएई के उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री  ने रविवार को वहां के अल मिन्हाद जिले और उसके आस-पास के इलाकों का नाम बदलकर ‘हिंद सिटी’ कर दिया है। वहां की आधिकारिक समाचाएर एजेंसी डब्ल्यूएएम ने इसके बारे में जानकारी दी।

डब्ल्यूएएम के मुताबिक, शहर को चार क्षेत्रों में बांटा गया है। जिनके नाम क्रमश: हिंद-1, हिंद-2, हिंद-3 और हिंद-4 हैं।  इसमें संयुक्त अरब अमीरात के निवासियों के लिए घर हैं। ‘हिंद सिटी’ का इलाका 83.9 किमी के क्षेत्र में फैला है। साथ ही ये शहर अमीरात रोड, दुबई-अल ऐन रोड और जेबेल अली-लेहबाब रोड जैसी प्रमुख सड़कों से जुड़ा हुआ है। दुबई के शासक के निर्देशों के अनुसार, अल मिन्हाद क्षेत्र और उसके पड़ोसी क्षेत्रों का नाम बदलकर ‘हिंद सिटी’ कर दिया गया है।

आपको बता दें शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम, जिन्होंने अल मिन्हाद जिले का नाम बदलकर ‘हिंद सिटी‘ कर दिया, वो संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के उपराष्ट्रपति, प्रधान मंत्री और रक्षा मंत्री होने के साथ-साथ दुबई के शासक भी हैं।

गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब दुबई में किसी चीज का नाम बदला गया हो। इससे पहले 2010 में दुबई की मशहूर इमारत बुर्ज दुबई का नाम बदला गया था। तब संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति और अबू धाबी के शासक शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान ने बुर्ज दुबई का नाम बदलकर बुर्ज खलीफा कर दिया था।

Read more: Budget 2023 Live: इस साल के बजट में यह रहा खास, इन वर्गों को मिला सौगात

वहीं कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि दुबई के शासक ने अपनी पत्‍नी शेख हिंद बिंत मक्‍तूम बिन जुमा के नाम पर इस शहर का नाम ‘हिंद’ रखा है। दुबई के मीडिया ऑफिस ने शहर के नाम में बदलाव का ऐलान किया है। इस बयान में कहीं इस बात का ऐलान नहीं है कि किस वजह से अल मिनहाद शहर का नाम हिंद किया गया है। यही नहीं प्राचीन काल में हिंद शब्‍द पूरे अरब इलाके में लड़कियों के लिए अक्‍सर इस्‍तेमाल किया जाता रहा है।

आपको बता दें हिंडनबर्ग के खुलासे के बाद करोड़ों डॉलर का नुकसान झेलने वाली अडानी एंटरप्राइजेज को संयुक्त अरब अमीरात के शाही परिवार का सहारा मिल गया है। जिसके बाद अडानी की कंपनी के शेयर्स के दाम एक बार फिर से बढ़ने लगे हैं। अबू धाबी के शासक परिवार की निवेश फर्म इंटरनेशनल होल्डिंग कंपनी IHC ने अडानी ग्रुप में 400 मिलियन डॉलर के निवेश की घोषणा की है। जो एक बहुत बड़ी घोषणा है। क्योंकि इससे एक बार फिर से निवेशकों के बीच अडानी ग्रुप को लेकर विश्वास लौटेगा। क्योंकि ये निवेश सीधे तौर पर यूएई शाही परिवार की तरफ से किया गया है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button