काम की बात

Haryana Minister Sexual Harassment Case: हरियाणा के खेल राज्य मंत्री पर महिला कोच ने लगाया गंभीर आरोप

Haryana Minister Sexual Harassment Case: छेड़छाड़ के आरोपों की वजह से छोड़ना पड़ा मंत्री पद

Highlight

  • हरियाणा के खेल राज्य मंत्री और पूर्व हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह पर छेड़छाड़ के आरोप लगे हैं। चंडीगढ़ के सेक्टर 26 पुलिस थाने में दर्ज केस में IPC की धारा 354, 354ए, 354 बी, 342 और 506 लगाई गई है। चंडीगढ़ पुलिस के मुताबिक केस दर्ज करने के बाद इसकी जांच की जा रही है।

Haryana Minister Sexual Harassment Case: हरियाणा के खेल राज्य मंत्री और पूर्व हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह पर छेड़छाड़ के आरोप लगे हैं। इन आरोपों के चलते उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। महिला हॉकी टीम की कोच ने उन पर छेड़छाड़ के गंभीर आरोप लगाए हैं।

चंडीगढ़ के सेक्टर 26 पुलिस थाने में दर्ज केस में IPC की धारा 354, 354ए, 354 बी, 342 और 506 लगाई गई है। चंडीगढ़ पुलिस के मुताबिक केस दर्ज करने के बाद इसकी जांच की जा रही है। इस्तीफा देने के बाद संदीप सिंह ने कहा कि मेरी छवि को खराब करने के लिए एक माहौल बनाया जा रहा है। एक जूनियर महिला कोच ने मेरे ऊपर आरोप लगाए हैं। नैतिकता के आधार पर मैंने अपना खेल विभाग मुख्यमंत्री को सौंप दिया है।

महिला कोच ने कई गंभीर आरोप  लगाए हैं। महिला कोच ने कहा वे कैमरा वाले ऑफिस में नहीं बैठना चाहते थे। वह मुझे अलग केबिन में लेकर गए। वहां मेरे पैर पर हाथ रखा। मंत्री ने कहा कि तुम मुझे खुश रखो, मैं तुम्हें खुश रखूंगा। महिला कोच ने बताया  कि  शाम करीब 6.50 बजे मंत्री संदीप सिंह ने उससे छेड़छाड़ की। इस दौरान महिला कोच की टी-शर्ट फट गई। किसी तरह वह उनके चंगुल से छूटकर बाहर गई।

Read more: Delhi Girl Horrofic Incident: नए साल पर दिल्ली में एक बेटी को दरिंदो ने उतारा मौत के घाट, पुलिस की लापरवाही पर उठे सवाल

महिला कोच ने आरोप लगाया कि जब मैंने मंत्री की बात नहीं मानी तो मेरी ट्रांसफर कर दी गई। मेरी ट्रेंनिग तक रोक दी गई। मैंने घटना की शिकायत के लिए DGP कार्यालय, CM हाउस और गृह मंत्री अनिल विज हर स्तर पर प्रयास किया, लेकिन कहीं भी सुनवाई नहीं हुई।

वहीं टीम इंडिया के पूर्व कैप्टन संदीप सिंह ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया था। उनकी ओर से बयान जारी करते हुए कहा गया था कि एक जूनियर कोच ने मुझ पर झूठे आरोप लगाए हैं। मेरे खिलाफ साजिश रची जा रही है, मैंने तो उस महिला कोच से कभी मुलाकात भी नहीं की।

संदीप सिंह का जन्म 27 फरवरी 1986 को हरियाणा में कुरुक्षेत्र जिले के शाहबाद में हुआ।  उन्होंने भारतीय हॉकी टीम में जगह बनाई और टीम के कप्तान भी बने। संदीप का नाम दुनिया के सबसे बेहतरीन ड्रैगफ्लिकर्स की सूची में शामिल किया गया।
संदीप की कप्तानी में भारतीय हॉकी टीम ने 13 साल बाद 2009 में सुल्तान अजलान शाह कप जीता। संदीप ने अर्जुन अवॉर्ड भी हासिल किया। संदीप को हरियाणा पुलिस में डीएसपी बनाया गया था, लेकिन उन्होंने इस पद से इस्तीफा दिया और भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। 2019 में उन्होंने हरियाणा की पेहोवा सीट से चुनाव जीता और खेल मंत्री बने।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button