भारत

सुप्रीम कोर्ट में कोई भी मुस्लिम जज नहीं है- रिपोर्ट

देश के इतिहास में ऐसा दूसरी बार ऐसा होने जा रहा है। जब देश के सुप्रीम कोर्ट में एक भी मुस्लिम जज नहीं होगा।

दरअसल सुप्रीम कोर्ट के दो मुस्लिम जज इसी साल रिटायर्ट होने वाले  है। उसके बाद कोई भी मुस्लिम जज नहीं रह जाएगा।

खबरों की मानें तो जस्टिस एमवाई इकबाल और जस्टिस फकीर मोहम्मद की नियुक्ति साल 2012 में हुई थी जो इस साल रिटायर्ट होने हैं।

03

सुप्रीम कोर्ट

इससे पहले साल 2003 से 2005 तक कोई मुस्लिम जज नहीं था। आखिरी बार मुस्लिम जजों की नियुक्ति साल 2012 में हुई थी।

सुप्रीम कोर्ट और केंद्र सरकार के बीच उच्चतम न्यायलय में जजों की नियुक्ति को लेकर गतिरोध जारी रहने के कारण नई नियुक्ति को लेकर वक्त लग रहा है।

आपको बता दें देश की पहली सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला जस्टिस फातिमा बीवी थी। उन्होनें 6 अक्टूबर 1989 से 29 अप्रेल 1992 तक सुप्रीम कोर्ट में अपनी सेवाएं दी थी।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button