भारत

Tamil Nadu : पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 11 घायलों का इलाज जारी

अरियालुर जिले के विरागलूर में पटाखा गोदाम में विस्फोट होने से कुल 11 लोगों की मौत और 12 घायल लोगों को स्थानीय सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस घटना का मामला दर्ज कर फैक्ट्री के मालिक और उसके दामाद को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Tamil Nadu : सीएम स्टालिन ने मृतकों के परिजन और घायलों को मुआवजा देने का किया ऐलान


अरियालुर जिले के विरागलूर में पटाखा गोदाम में विस्फोट होने से कुल 11 लोगों की मौत और 12 घायल लोगों को स्थानीय सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस घटना का मामला दर्ज कर फैक्ट्री के मालिक और उसके दामाद को गिरफ्तार कर लिया गया  है।

पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट –

तमिलनाडु के अरियालुर जिले के विरागलूर में बीते सोमवार को पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हुआ था। इस पटाखा फैक्ट्री में 11 लोगों की जान चली गयी है। और इस हादसे में 20 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दरअसल, मंगलवार को इलाज के दौरान 80 फीसदी जली हालत में तंजावुर के सरकारी मेडिकल कॉलेज में भर्ती की गई 21 वर्षीय मुरुगनाथम की भी मौत हो गई। इस हादसे में अब तक मरने वालों में तीन महिलाओं की मौत  हो चुकी है।

Read more: Iraq Fire: शादी समारोह के दौरान भीषण हादसा, 113 लोगों की मौत की हुई पुष्टि

घटना में शिकार हुए मृतकों की पहचान –

सोमवार को यह घटना घटी वह वेत्रियुर मधुरा विरागुलर गांव में स्थित पटाखा फैक्ट्री  है। इस घटना में शिकार हुए मृतकों की पहचान इस तरह से हुई है। पी. सीनू (24), डी. पन्नीरसेल्वम (55), एस.रवि (45), आर. शिवकामी (45), के. रासथी (43) और एस. वेन्निला (38), के. अराइवलगन (57), यू. शिवकुमार (50) और वी. आनंद राज (54) के रूप में हुई है। मृतकों में एक पुरुष शामिल है, जिसके शव की अब तक पहचान नहीं हो पाई है।

पटाखा फैक्ट्री के मालिक को किया गिरफ्तार –

आगामी दीपावली के तहत  पटाखा फैक्ट्री के मालिक राजेंद्रन ने 30 और श्रमिकों को नियुक्त किया था, जो पटाखों की मांग को पूरा करने के लिए ओवरटाइम पर काम कर रहे थे। इसी ओवरटाइम के काम के दौरान यह हादसा हो गया था। पुलिस ने इस हादसा के मामला के तहत केस दर्ज कर फैक्ट्री के मालिक राजेंद्रन (65) और उनके दामाद अरुण कुमार (39) को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं सीएम स्टालिन ने मृतकों के परिजन और घायलों को मुआवजा देने की घोषणा की है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button