भारत

दुनिया को अलविदा कह गए विश्व विख्यात तबलावादक लच्छू महाराज

शास्त्रीय संगीत जगत के मशहूर तबला वादक लक्ष्मी नारायण सिंह उर्फ लच्छू महाराज अब इस दुनिया में नही रहे। सीने में दर्द की शिकायत पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली।

दुनिया को अलविदा कह गए विश्व विख्यात तबलावादक लच्छू महाराज
लच्छू महाराज

लच्छू महाराज ने अपनी जीवन में जिन ऊंचाइयों को छुआ था, शायद ही ऐसा कोई कर पाएगा।

आपको बता दें, लच्छू महाराज का जन्म 16 अक्टूबर 1944 को बनारस में हुआ था। उन्होंने काफी कम उम्र में ही तबला वादन शुरू किया। अपने इस शौक को दुनिया के सामने रखने का मौका उन्हें 1962 को दिल्ली में ऑल इंडिया रेडियो में प्रस्तुति का मौका मिला। तो बस क्या था, धीरे-धीरे वह ‘विश्व विख्यात तबला वादक’ के रूप में उभरे।

आपको बता दें, केंद्र सरकार की ओर से उन्हें पद्मश्री के लिए नामांकित किया गया था, जिसके लिए उन्हें पत्र भी भेजा गया था। लेकिन खुद लच्छू महाराज ने इसे लेने से मना कर दिया। उनका मानना था कि किसी कलाकार को अवॉर्ड की जरूरत नही होती।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at

info@oneworldnews.in

Back to top button