भारत

Startup India: पिछले 10 वर्षों में स्टार्टअप्स की संख्या में हुई भारी वृद्धि, जानिए केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने क्या कहा

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह कहा कि10 वर्षों से कम समय में भारतीय अर्थव्यवस्था दुनिया में पांचवें स्थान पर पहुंच गई है। इस वर्ष इसके चौथे स्थान पर पहुंचने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के तीसरे कार्यकाल में भारत तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बन जाएगा

Startup India: भारत आज दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम, 2047 तक सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर भारत


Startup India: भारत में स्टार्टअप्स की संख्या लगातार तेजी से बढ़ रही है। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह का कहना है कि पिछले 10 वर्षों में भारत में स्टार्टअप्स की संख्या में 300 गुना की वृद्धि हुई है। 2014 में स्टार्टअप्स की संख्या केवल 350 थी। उन्होंने कहा कि भारत आज दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम है और सबसे तेजी से बढ़ते यूनिकॉर्न का स्थान बन गया है।

10 वर्षों में भारत में स्टार्टअप्स की संख्या में 300 गुना की वृद्धि

भारत में स्टार्टअप की संख्या लगातार तेजी से बढ़ रही है। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने रविवार को कहा कि नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद 10 वर्षों में भारत में स्टार्टअप्स की संख्या में 300 गुना की वृद्धि हुई है। 2014 में स्टार्टअप्स की संख्या केवल 350 थी। उन्होंने कहा कि भारत आज दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम है और सबसे तेजी से बढ़ते यूनिकॉर्न का स्थान बन गया है।

अब नौकरी तक सीमित नहीं नौजवान

कार्मिक राज्य मंत्री ने बताया कि स्वतंत्र भारत के इतिहास में पहली बार प्रधानमंत्री के रूप में मोदी ने देश के युवाओं को यह समझाने का प्रयास किया कि रोजगार केवल सरकारी नौकरी तक ही सीमित नहीं है। प्रधानमंत्री ने आजीविका के नए तरीकों को बढ़ावा दिया है जो सरकारी नौकरी की तुलना में अधिक आकर्षक हो सकते हैं।

2014 में भारतीय अर्थव्यवस्था दुनिया में 10वें स्थान पर

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पीएम मोदी ने अब तक रुढि़वादी और एकांत रहे अंतरिक्ष क्षेत्र को खोलकर अनुसंधान को बढ़ावा दिया है। स्पेस सेक्टर को निजी क्षेत्र के लिए खोले जाने के चार वर्ष के अंदर ही भारत में स्पेस स्टार्टअप्स की संख्या एक अंक से बढ़कर तीन अंक में पहुंच गई है। 2014 में जब मोदी प्रधानमंत्री बने थे, तब भारतीय अर्थव्यवस्था दुनिया में 10वें स्थान पर थी।

अर्थव्यवस्था पांचवें नंबर पर पहुंची

उन्होंने कहा कि10 वर्षों से कम समय में भारतीय अर्थव्यवस्था दुनिया में पांचवें स्थान पर पहुंच गई है। इस वर्ष इसके चौथे स्थान पर पहुंचने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के तीसरे कार्यकाल में भारत तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बन जाएगा और 2047 तक दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर होगा।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button