भारत

जानिए किन तरंगों से चलती है बिजली, इसकी स्पीड के आगें कोई चीज नहीं टीक पाती: Speed of Electricity

बिजली एक विद्युत चुंबकीय तरंग है। विद्युत चुंबकीय तरंगों की गति हमेशा 3×10^8 मीटर/सेकेंड होती है। इसलिए बिजली प्रकाश की गति से प्रवाहित होती है। बिजली के तारों में करंट की गति करीब 299,792,458 मीटर प्रति सेकेंड होती है।

Speed of Electricity: जानिए दुनिया की कुछ मानव निर्मित सुपरस्पीड चीजें, जानें बिजली की स्पीड इतनी ज्यादा क्यों है


Speed of Electricity:क्या आपको मालूम है कि आपके घर में एक ऐसी चीज है जिसकी स्पीड दुनिया में सबसे ज्यादा है। यानि सुपर स्पीड से भी कहीं ज्यादा सुपर। इस चीज को मानव ने ही बनाया है। ये बिजली है, जिसकी स्पीड के बारे में अगर आप सुनेंगे तो वाकई हैरान रह जाएंगे। ये स्पीड इतनी तेज होती है कि विमान, रॉकेट तो इसके आगे पानी भरते हैं। इससे तेज स्पीड प्रकाश की गति के आसपास ही होती है। बिजली की गति प्रकाश की गति के करीब बराबर होती है। प्रकाश की गति 30,00,000 किलोमीटर प्रति सेकंड (30 लाख किमी प्रति सेकेंड) होती है। बिजली की गति 27,00,000 किलोमीटर प्रति सेकंड (27 लाख किमी प्रति सेकेंड) होती है।

इसलिए स्विच दबाते ही लाइट जल उठती है

इसलिए आप जैसे ही स्विच दबाते हैं, पलक झपकते बिजली के उपकरण काम करना शुरू कर देते हैं। यहां तक कि सैकड़ों किलोमीटर के दायरे में केवल एक स्विच ऑन करके लाइट जलाई जा सकती है। ये बात अक्सर हैरान भी करती है कि आखिर बिजली इतनी तेज गति से कैसे हरकत में आ जाती है।

किन तरंगों से चलती है बिजली

बिजली एक विद्युत चुंबकीय तरंग है। विद्युत चुंबकीय तरंगों की गति हमेशा 3×10^8 मीटर/सेकेंड होती है। इसलिए बिजली प्रकाश की गति से प्रवाहित होती है। बिजली के तारों में करंट की गति करीब 299,792,458 मीटर प्रति सेकेंड होती है। यानी करीब 30 लाख किलोमीटर प्रति सेकंड। ये स्पीड दुनिया में किसी चीज की नहीं है।

दुनिया की कुछ मानव निर्मित सुपरस्पीड चीजें

वैसे ऐसा क्यों और कैसे होता है, ये बताने से पहले हम आपको दुनिया की कुछ तेज चीजों की स्पीड बताते हैं, जो मानव द्वारा बनाई गई हैं

1. कारें

थ्रस्टएसएससी, एक ट्विन टर्बोफैन जेट-संचालित कार, 763.035 मील प्रति घंटे (1227.985 किमी/घंटा) की रिकॉर्ड गति से भाग सकती है।

2. विमान

SR-71 ब्लैकबर्ड सबसे तेज़ जेट है, जो 3,418 किमी (2,124 मील प्रति घंटे) की रफ़्तार से उड़ान भरता है।

3. रॉकेट

रॉकेट जेट से भी तेज़ उड़ते हैं। पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण से बचने और किसी अन्य ग्रह या चंद्रमा की यात्रा करने के लिए, एक रॉकेट को कम से कम 7 मील प्रति सेकंड या लगभग 25,000 मील प्रति घंटे की यात्रा करने की जरूरत होती है।

बिजली की स्पीड इतनी ज्यादा क्यों है

बिजली इलेक्ट्रॉन का प्रवाह है। एक इलेक्ट्रॉन 2.2 × 10^6 मीटर/सेकेंड की दर से यात्रा करता है। वहीं, प्रकाश 3 × 10^8 मीटर/सेकेंड की दर से यात्रा करता है। विद्युत धारा विद्युत आवेश का प्रवाह या गति है। ये आपके घर में तांबे के तारों के माध्यम से जब चलती है तो इसकी वजह इसमें गति कर रहे इलेक्ट्रॉन होते हैं। तांबे के परमाणुओं के प्रोटॉन और न्यूट्रॉन गति नहीं करते हैं। परमाणु बहुत छोटे होते हैं, व्यास में एक मीटर के अरबवें हिस्से से भी कम. तार परमाणुओं और मुक्त इलेक्ट्रॉनों से भरा होता है।

Read More: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का बड़ा ऐलान, उत्तराखंड को मिली दो हजार करोड़ रूपये की सौगात: Delhi-Dehradun Expressway

कुछ और तेज चीजें

1. हमारा यूनिवर्स प्रकाश की गति से भी कहीं ज्यादा तेजी से फैल रहा है। चूंकि वैज्ञानिकों के पास भी इसको मापने का जरिया नहीं है,       लिहाजा इसके बारे में सही सही पता नहीं किया जा सकता।

2. गुरुत्वाकर्षण तरंगों की स्पीड 29 करोड़ किमी प्रति सेकेंड होती है।

3. कास्मिक किरणों की स्पीड 7.92 अरब किमी प्रति सेकेंड होती है. हालांकि इनकी गति इससे भी ज्यादा हो सकती है लेकिन अब तक    इसका सही सही पता नहीं लगाया जा सका है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button