भारत

6 साल बाद सोनू की हुई वतन वापसी, मां-बाप ने किया सरकार का शुक्रिया

सोनू जोकि 6 साल पहले दिल्ली के सीमापुरी से लापता हो गया था, वो अब जाकर बांग्लादेश में मिला है। 6 साल बाद सोनू की वतन वापसी हुई है। एक बांग्लादेशी नागरिक ने सोनू के बारे में उसके परिवार वालों को जानकारी दी है।

6 साल बाद सोनू की हुई वतन वापसी, मां-बाप ने किया सरकार का शुक्रिया
सोनू

दो दिन पहले वो ढाका के इंडियन हाईकमीशन में था। सुषमा स्वराज ने खुद सोनू को गुरूवार को भारत लाए जाने की जानकारी दी थी।

सोनू आज दिल्ली लौट आया है। बेटे की वापसी पर मां-बाप ने सुषमा स्वराज का शुक्रिया अदा किया। सोनू के पिता ने कहा, “भारत सरकार ने हमारी मदद की है और हम उनका शुक्रिया अदा करते हैं, सरकार ने शुरू से हमारे बच्चे को ढूंढने में मदद की है और आज सरकार की मदद से ही हमारा बेटा हमें मिल पाया है।”

सोनू जब लापता हुआ था उसकी उम्र छह साल थी। अब उसकी उम्र 12 साल हो चुकी है। सोनू साल 2010 में दिल्ली के सीमापुरी इलाके में अपने घर के बाहर खेल रहा था और वहीं से वो गायब हो गया। घरवालों ने पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवाई लेकिन सोनू नहीं मिला।

Back to top button