भारत

राफेल फाइटर जेट डील 7.78 यूरो बिलियन में साइन

राफेल फाइटर जेट डील 7.78 यूरो बिलियन में साइन


राफेल फाइटर जेट डील 7.78 यूरो बिलियन में साइन:-भारत और फ्रांस के बीच शुक्रवार को 7.78 यूरो बिलियन में राफेल फाइटर जेट डील साइन हो गई है।

दोनों देशों के रक्षामंत्रियों ने किया साइन

इस डील के अनुसार फ्रांस भारत को आधुनिक हथियार, मिसाइल देगी। इस डील के बाद भारत साउथ एशिया का पहला ऐसा देश होगा जिसके पास इतने आधुनिक हथियार होगें। इन हथियारों का प्रयोग भारत पाकिस्तान के खिलाफ कर सकता है।

इस डील पर रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर और फ्रांस के रक्षामंत्री ज्यां यीव ली ड्रियान ने साइन किया है। माना जा रहा है कि बीते 20 सालों के मुकाबले भारत की यह पहली फाइटर जेट डील है।

राफेल फाइटर जेट डील 7.78 यूरो बिलियन में साइन
फाइटर प्लेन

पिछले साल डील को लेकर बात शुरु हुई थी

पिछले साल से ही इस डील को लेकर बातचीत शुरु हो गई है। आपको बता दें कि जब पिछले साल फ्रांस के डसाल्ट से राफेल की कीमत पर बातचीत शुरु की गई तब 36 राफेल की कीमत 128 अरब यूरो बताई थी। बाद में जनवरी में दोबारा से हुई बातचीत में इसकी कीमत 8.6 अरब यूरो पर आ टिकी। वहीं अप्रैल से चली आ रही बातचीत पर सितंबर में हस्ताक्षर हो गया है। डील 7.87 बिलियन यूरो में तय हुई है। हथियार के समेत एक राफेल की कीमत 1600 करोड़ रुपए होगी।

इस डील का ऐलान मोदी ने फ्रांस दौरे के दौरान की थी

इस डील का ऐलान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2015 में फ्रांस के दौरान किया गया था। मोदी की इस यात्रा के दौरान दोनों देशों में गर्वनमेंट-टू-गर्वनमेंट के लिए एग्रीमेंट किया था।

7.78 यूरो बिलियन की इस डील के मुताबिक फ्रांस भारत को 36 फाइटर प्लेन देगा। इन  प्लेन की सप्लाई अगले 36 महीने में यानी साल 2019 से शुरु हो जाएगी। वहीं इसके 66 महीनों के भीतर डील  पूरी की जानी है।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button