भारत

MP News: फूल बेचने वाली के घर पहुंचे शिवराज, महिला ने चुनाव से पहले शिवराज को भेंट में दी थी सोने की अंगूठी

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) सोमवार को अपने विधानसभा क्षेत्र बुधनी (Budhni Assembly Constituency) के दौरे पर रहे। चुनाव के बाद यह पहला मौका है जब सीएम शिवराज बुधनी के दौरे पर गए हों। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का अनोखा अंदाज देखने को मिला। वह अचानक सलकनपुर मंदिर पर फूल बेचने वाली प्रेम बाई के घर पहुंचे।

MP News: मंच पर बुलाकर किया सम्मान फिर उसके घर पहुंचे शिवराज, कौन है ये महिला? 


 मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) सोमवार को अपने विधानसभा क्षेत्र बुधनी (Budhni Assembly Constituency) के दौरे पर रहे। चुनाव के बाद यह पहला मौका है जब सीएम शिवराज बुधनी के दौरे पर गए हों। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का अनोखा अंदाज देखने को मिला। वह अचानक सलकनपुर मंदिर पर फूल बेचने वाली प्रेम बाई के घर पहुंचे। इस दौरान शिवराज सिंह के साथ उनकी पत्नी साधना सिंह (Sadhna Singh) भी मौजूद थीं। उन्होंने प्रेम बाई के घर पहुंच कर उनके परिवार का हाल जाना और उनके परिवार को भेंट स्वरूप उपहार भी दिए। इसके साथ ही मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी ने प्रेम बाई के घर चाय भी पिया। 

Read More: MP News: सीएम शिवराज सिंह ने लाडली बहनों को दिया राखी का तोहफा, रक्षाबंधन बनाने के लिए इतने रुपए खाते में डाले

बता दें कि प्रेम बाई सलकनपुर मंदिर पर फूल माला बेचती हैं। प्रेम बाई ने चुनाव के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को सोने की अंगूठी दी थी। दरअसल, सीहोर जिले के रेहटी में चुनावी रोड शो के दौरान प्रेम बाई ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को सोने की एक अंगूठी दी थी। उस समय सीएम शिवराज ने अंगूठी लेने से मना किया, लेकिन महिला के बहुत आग्रह करने पर उन्होंने अंगूठी को स्वीकार किया। इसके बाद उन्होंने जनसभा के दौरान लोगों को यह किस्सा भी सुनाया और अंगूठी भेंट करने वाली प्रेम बाई को मंच पर बुलाया और उनका सम्मान भी किया था। 

We’re now on WhatsApp. Click to join.

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह बुधनी विधानसभा क्षेत्र के दौरे के आखिरी दिन शाहगंज, बुधनी से होते हुए सलकनपुर पहुंचे। यहां सबसे पहले सीएम ने मां बिजासन देवी के दर्शन कर धर्मशाला पहुंचे। जहां सलकनपुर मंडल के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और नेताओं के साथ उन्होंने चर्चा की। 

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com   

Back to top button