भारत

Meerut Rape Case : मेरठ में मणिपुर जैसी दरिंदगी की कहानी, गिड़गिड़ाते हुए कपड़े मांगती रही निर्वस्त्र किशोरी, वो पीटते रहे

मणिपुर में महिलाओं से बदसलूकी जैसी घटना अब यूपी के मेरठ में भी हुआ है। एक किशोरी से दुष्कर्म के बाद उसकी पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है।

Meerut Rape Case: UP में भी मणिपुर जैसी घटना में चार आरोपी गिरफ्तार, तीन को जेल भेजा गया 

मणिपुर में महिलाओं से बदसलूकी जैसी घटना अब यूपी के मेरठ में भी हुई। मेरठ के किठौर थाना  के इलाके में  एक किशोरी से दुष्कर्म के बाद उसकी पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में निर्वस्त्र किशोरी हाथ जोड़कर रोते-गिड़गिड़ाते हुए अपने कपड़े मांगती रही, लेकिन आरोपी बदसलूकी करते हुए उसकी पिटाई करते रहे है।उसकी पुकार लही सुनी।और फिर किशोरी को नग्न अवस्था में खेत से सड़क तक पीटते हुए ले गए।

तीन महीने पहले मेरठ में हुई  घटना –

घटना तीन महीने पुरानी है।मेरठ के किठौर में रहने वाले पीड़ित किशोरी के पिता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसी क्षेत्र में रहने वाले शाकिर पुत्र जाहिद ने उसकी बेटी को निकाह करने का झांसा देकर प्रेम जाल में फंसा लिया था। इसके बाद आरोपी ने किशोरी का शारीरिक शोषण करने लगा था। तीन महीने पहले शाकिर ने किशोरी को नशीला पदार्थ पिलाकर जंगल में ले गया। और किशोरी के साथ दुष्कर्म किया था।किशोरी को खेत से सड़क तक नग्न अवस्था में दौड़ाकर भी पीटा गया। किशोरी रोते हुए मुंह को छुपाती है तो वे उसको चांटे मारने हैं। वो बार-बार कपड़े मांग रही है कि लेकिन आरोपी उसे गालियां देते हुए चेहरा दिखाने को कह रहे हैं।वो गिड़गिड़ाती रही लेकिन किसी भी युवक का दिल नहीं पसीजा।

पीड़ित किशोरी के पिता ने कहा –

पीड़ित किशोरी के पिता ने कहा कि इस घटना के बाद से किशोरी गुमसुम चुपचाप है।वो किसी से बातचीत नहीं कर रही है,और परिवार वाले बेहद दुखी हैं।घर से निकलना मुश्किल हो गया है।पीड़िता के परिवार वालें का कहना है कि मेरी बेटी की जिंदगी खराब हो गई है।

Back to top button