भारत

झारखंड में आज विश्वास मत पर होगा मतदान, दिल्ली में कोहरा तो यूपी-बिहार में बरसेंगे बादल: Hindi News Today

झारखंड विधानसभा में आज विश्वास मत पर मतदान होगा। सबसे पहले राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन का अभिभाषण होगा। इसके बाद मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन बहुमत साबित करने के लिए विश्वास प्रस्ताव लाएंगे।

Hindi News Today: पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें हुईं जारी, आज पेश होगा यूपी का बजट


Hindi News Today: उत्तर प्रदेश सरकार आज वर्ष 2024-25 का बजट सदन में पेश करने जा रही है। वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना सुबह 11 बजे विधान सभा में बजट प्रस्तुत करेंगे।

धन्यवाद प्रस्ताव पर जवाब देंगे पीएम मोदी

भाजपा ने अपने लोकसभा सांसदों के लिए व्हिप जारी किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब देंगे, इसलिए सरकार के रुख का समर्थन करने के लिए सभी सांसदों को उपस्थित रहने को कहा गया है।

झारखंड में आज विश्वास मत पर होगा मतदान

झारखंड में आज विश्वास मत पर मतदान होगा। सबसे पहले राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन का अभिभाषण होगा। इसके बाद मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन बहुमत साबित करने के लिए विश्वास प्रस्ताव लाएंगे।

आज पेश होगा यूपी का बजट

उत्तर प्रदेश सरकार आज वर्ष 2024-25 का बजट सदन में पेश करने जा रही है। वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना सुबह 11 बजे विधान सभा में बजट प्रस्तुत करेंगे। वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने सोमवार को विधान सभा में प्रस्तुत किए जाने वाले बजट दस्तावेज पर रविवार को अपने कार्यालय कक्ष में हस्ताक्षर कर उसे अंतिम रूप दिया।

दिल्ली में कोहरा तो UP-बिहार में बरसेंगे बादल

राष्ट्रीय राजधानी में पश्चिम विक्षोभ के कारण एक दिन पहले से आकाश में बादल छाए होने से न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी हुई। इस वजह से सुबह के वक्त ठंड कम रही। वहीं वर्षा होने से कोहरे से राहत रही। कुछ इलाकों में हल्का कोहरा हुआ। IMD के अनुसार, उत्तर प्रदेश, पंजाब के कुछ हिस्सों हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तरी मध्य प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।

चिली के जंगल में आग लगने से 99 लोगों की मौत

मध्य चिली में जंगल की आग भड़कने से 99 लोगों की मौत हो गई है और 32 शवों की पहचान की गई है। अधिकारियों का कहना है कि मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। आग बुझाने के लिए 19 हेलीकॉप्टर और 450 से अधिक अग्निशामकों को लगाया गया है।

पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें हुईं जारी

देश की सरकारी तेल कंपनियों ने सोमवार यानी 5 फरवरी 2024, के लिए पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें जारी कर दी हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमतें आज भी देश के चार महानगरों में स्थिर बनी हुई हैं। आज भी देश के घरेलू बाजारों के लिए तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

हाफिज सईद की पार्टी से चुनाव लड़ रहे कई आतंकी

मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड एवं आतंकी हाफिज सईद की बनाई नई राजनीतिक पार्टी मरकजी मुस्लिम लीग पाकिस्तान में आठ फरवरी को होने जा रहे आम चुनाव में हिस्सा ले रही है। कई आतंकी हाफिज की पार्टी से चुनाव लड़ रहे हैं।

रामलला के लिए नित्य दिल्ली से बनकर आता पुष्पों का हार

नव्य भव्य मंदिर में विराजित रामलला को नित्य आकर्षक पुष्पों की माला पहनाई जाती है। ये मालाएं प्रतिदिन दिल्ली से बनकर आती हैं। इसे विशेष प्रकार की पैकिंग में मंगाया जाता है। इसे अराध्य को श्रृंगार के बाद धारण कराया जाता है।

उत्तराखंड विधानसभा का सत्र आज से

विधानसभा के सोमवार से प्रारंभ होने वाले सत्र के लिए विधानसभा सचिवालय ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। समान नागरिक संहिता जैसा देश व राज्य के लिए महत्वपूर्ण विधेयक पेश होने के कारण यह विशेष हो गया है। इसीलिए इसे विशेष सत्र भी कहा जा रहा है।

Read More: भारत में जल्द लॉन्च होगा POCO X6 Neo,फोन के स्पेसिफिकेशंस-प्राइस रेंज हुए लीक: POCO X6 Neo

प्रधानमंत्री मोदी से भेंट करेंगे मुख्यमंत्री मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भेंट करेंगे। इसमें केन बेतवा लिंक परियोजना के भूमिपूजन सहित अन्य विकास संबंधी योजनाओं पर चर्चा कर सकते हैं।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button