भारत

संसद का बजट सत्र आज से होगा शुरू, जानिए आपके शहर में क्या है पट्रोल-डीजल की कीमत: Hindi News Today

संसद का बजट सत्र आज से शुरू हो रहा है। संसद का यह सत्र 10 दिनों का होगा जो नौ फरवरी तक चलेगा। इसमें कुल आठ बैठकें प्रस्तावित हैं। आज राष्ट्रपति का अभिभाषण होगा, जो दोनों सदनों के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगी।

Hindi News Today:मैदानी इलाकों में कोहरे ने बढ़ाई परेशानी, हरियाणा में खिलेगा सभी सीटों पर कमल


Hindi News Today:केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, इस साल जनवरी में दो दिन दिल्ली का एक्यूआई 400 से ऊपर यानी गंभीर श्रेणी में रहा। 27 दिन 300 से 400 के बीच यानी बहुत खराब जबकि एक दिन 200 से 300 के बीच यानी खराब श्रेणी में दर्ज हुआ।

संसद का बजट सत्र आज से होगा शुरू

संसद का बजट सत्र आज से शुरू हो रहा है। इससे पहले सरकार ने विपक्षी दलों के साथ पिछले सत्र में पैदा हुई खटास को खत्म करने की दिशा में बड़ी पहल की है। उन 14 विपक्षी सदस्यों की सदस्यता बहाल करने का एलान किया है, जिन्हें अनिश्चितकाल के लिए निलंबित कर दिया गया था। बता दें कि आज राष्ट्रपति मुर्मु अभिभाषण होगा।

आपके शहर में क्या है पट्रोल-डीजल की कीमत

देश की सरकारी तेल कंपनियों ने जनवरी के आखिरी दिन के लिए पेट्रोल- डीजल की ताजा कीमतें जारी कर दी हैं। लंबे समय से पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। इसी कड़ी में आज भी देश के कुछ मुख्य शहरों के लिए तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

मैदानी इलाकों में कोहरे ने बढ़ाई परेशानी

जनवरी महीने के आखिरी दिन भी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में कड़ाके की ठंड है। आज सुबह राष्ट्रीय राजधानी का तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, गुलमर्ग और पलघाम में आज हल्की बर्फबारी की संभावना जताई जा रही है। साथ ही जम्मू और बेनिहाल में हल्की बारिश की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार, लाहौल-स्पीति किन्नौर चंबा कुल्लू और मंडी सिरमौर और शिमला में आज हल्की बारिश और बर्फबारी की उम्मीद है।

हरियाणा में खिलेगा सभी सीटों पर कमल

भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हरियाणा में 10 के 10 कमल खिलने वाले हैं। प्रदेश की जनता ने फिर से सभी दस सीटों पर कमल खिलाने के मन बना लिया है। देश और हरियाणा का राजनीतिक माहौल 100 प्रतिशत भाजपा के पक्ष में है।

योगी सरकार करने जा रही अयोध्या से मिलता-जुलता काम

उत्तर प्रदेश में प्रवेश करते समय आगंतुकों को रामराज्य में प्रवेश करने जैसा अनुभव होगा। दूसरे राज्यों से उत्तर प्रदेश में आने वाले 104 मार्गों पर प्रवेश द्वार का निर्माण किया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों पर निर्मित किए जा रहे इन प्रवेश द्वारों का निर्माण मार्च तक पूरा करने का लक्ष्य लोक निर्माण विभाग को दिया गया है।

Read More: जानिए पर्सनालिटी डिसऑर्डर क्या है? ये बीमारी इस तरीके से लेती है चपेट में : Narcissistic Personality

हिमाचल में बर्फबारी ने बढ़ाई मुश्किल

हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी ने दस्तक दे दी है। जिसके चलते पर्यटक और लोगों को अच्छी खासी परेशानी झेलनी पड़ रही है। बर्फबारी के कारण रोहतांग में अटल सुरंग के साउथ पोर्टल (SP) के पास फंसे 300 पर्यटकों को पुलिस ने रेस्क्यू किया है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button