भारत

दिल्ली में भाजपा का चुनावी शंखनाद आज, राष्ट्रीय राजधानी में धूप ने बढ़ाया पारा: Hindi News Today

मौसम विभाग का अनुमान है कि शनिवार को आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम आठ डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। वहीं दिल्ली में सोमवार को तेज हवाओं के साथ बारिश होगी।

Hindi News Today:मुख्यमंत्री साय समेत 310 भाजपा नेता दिल्ली रवाना, अरविंद केजरीवाल की दिल्ली कोर्ट में आज पेशी


Hindi News Today:भाजपा के दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होने को छत्तीसगढ़ से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समेत 310 नेता दिल्ली रवाना हुए। इस अधिवेशन में प्रदेश के मंत्री, सांसद, विधायक, जिलों के अध्यक्ष समेत अन्य शामिल होंगे।

दिल्ली में भाजपा का चुनावी शंखनाद आज

भाजपा का राष्ट्रीय अधिवेशन 17 व 18 फरवरी को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में होगा। इस अधिवेशन में पार्टी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत अपने रोडमैप को अंतिम रूप देगी। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री, पार्टी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, राज्य मंत्री, राष्ट्रीय और राज्य पार्टी पदाधिकारी, सांसद और विधायकों सहित लगभग 11 हजार 500 प्रतिनिधि भाग लेंगे।

अरविंद केजरीवाल की दिल्ली कोर्ट में आज पेशी

आबकारी घोटाले से जुड़े मनी लॉड्रिंग मामले में आज दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल की राजउ एवेन्यू कोर्ट में पेशी है। पांच बार समन जारी होने के बाद पेश न होने पर ईडी ने अदालत में शिकायत दायर की थी।

मुख्यमंत्री साय समेत 310 भाजपा नेता दिल्ली रवाना

दिल्ली में होने जा रहे भाजपा के दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होने को छत्तीसगढ़ से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समेत 310 नेता शुक्रवार को दिल्ली रवाना हुए। एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा में मुख्यमंत्री साय ने बताया कि इस अधिवेशन में प्रदेश के मंत्री, सांसद, विधायक, जिलों के अध्यक्ष समेत अन्य शामिल होंगे।

रामलला के दर्शन के लिए आज से जारी होंगे विशिष्ट पास

17 फरवरी से रामलला की दर्शन अवधि में परिवर्तन, नित्य की तीन आरतियों के लिए पास और श्रद्धालुओं के लिए विशिष्ट व सुगम दर्शन पास जारी करने की सुविधा प्रारंभ होगी। यह जानकारी ट्रस्टी डॉ. अनिल कुमार मिश्र ने दी।

यूपी कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा आज से

उत्तर प्रदेश पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा आज यानी शनिवार, 17 फरवरी, 2024 से शुरू हो रही है। इस परीक्षा में 48 लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स शाामिल होने हैं। परीक्षा के सुचारु रुप से संचालन के लिए प्रशासन ने भी कड़े सुरक्षा के इंतजाम किए हैं।

दिल्ली में धूप ने बढ़ाया पारा

मौसम विभाग का अनुमान है कि शनिवार को आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम आठ डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। वहीं दिल्ली में सोमवार को तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है।

Read More: आज पीएम मोदी देश के 22वें एम्स की रेवाड़ी में आधारशिला रखेंगे, दिल्ली के कई इलाकों में बारिश का अलर्ट: Hindi News Today

सीएम सुक्खू आज पेश करेंगे सरकार का दूसरा बजट

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज अपने कार्यकाल का दूसरा बजट पेश करेंगे। सीएम सुक्खू बजट को लोकसभा को देखते हुए पेश करेंगे। इस बजट में पर्यटन से लेकर महिलाओं और किसानों के लिए नई योजनाओं का ऐलान हो सकता है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button