भारत
जंक फूड खाने के लिए अब देना होगा फैट टैक्स
![जंक फूड खाने के लिए अब देना होगा फैट टैक्स](https://hindi.oneworldnews.com/wp-content/uploads/2016/07/shutterstock_322705151-670x447.jpg)
जंक फूड से स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है, लेकिन फिर भी लोग भारी मात्रा में जंक फूड का सेवन करते हैं। इसी को देखते हुए अब सरकार ने इसका एक बड़ी ही चतुराई से हल निकाला है। देश में पहली बार टैक्स लगने जा रहा है।
![जंक फूड खाने के लिए अब देना होगा फैट टैक्स](https://hindi.oneworldnews.com/wp-content/uploads/2016/07/shutterstock_322705151-670x447.jpg)
जी हां, केरल सरकार ने जंक फूड पर 14.5 प्रतिशत टैक्स लगा दिया है। इसी के साथ यब भारत का पहला राज्य बन गया है जहां फैट टैक्स लगाया जाएगा।
यानी अब यदि आपको पिज्जा, बर्गर जैसे जंक फूड्स खाने का मन होगा, तो आपको इसके लिए थोड़े अधिक पैसे चुकाने पड़ेंगे।
ऐसे में केरल सरकार को हर साल करीब 10 करोड़ रूपए का मुनाफा होगा और जंक फूड खाने वाले लोगों की संख्या में भी कमी होगी।
Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at