भारत

गणेश विसर्जन के दौरन इन रास्‍तों से बचें

राजधानी दिल्ली में 15 सितंबर यानि कल गणेश विसर्जन होना है। मूर्ति विसर्जन का कार्यक्रम सुबह एक बजे से ही शुरु हो जाएगा। मूर्ति विसर्जन की वजह से यमुना के पास कई जगह पर जाम लगने की उम्‍मीद है। इस की वजह से दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों के एक एडवाईजरी जारी की है और आगाह किया है।

दरअसल, प्रशासन ने मूर्ति विसर्जन के लिए चार घाट निश्चत किए हैं। जिसमें कुदशिया घाट, गीता घाट, हाथी घाट और श्याम घाट शामिल हैं। पुलिस के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार सुबह एक बजे से ही लोगों की भारी भीड़ घाटों पर जमा होने लगेगी। इसकी वजह से आस – पास के इलाकों में भारी जाम लग सकता है।

ganesh5

गणेश विसर्जन

पुलिस के अनुसार सरस्वती रोड सुबह 11 बजे से तीन बजे तक, कॉपरनिक्स मार्ग दो से चार बजे तक, सिकंदरा रोड, तिलक मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग, जवाहर लाल नेहरू मार्ग, वजीराबाद और रिंग रोड के इलाकों में भीषण जाम लग सकता है। इसलिए ट्रैफिक पुलिस ने इन रास्तों से लोगों को बचने की सलाह दी है। मूर्ति विसर्जन के दौरान वजीराबाद पुल पर ट्रकों और बसों की एंट्री बंद रहेगी, साथ ही पूर्वी दिल्ली की तरफ से आने वाली बसों के भी रास्ते बदल दिए गए हैं।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button