भारत

Canada President: घर के बाहर बरसीं गोलियां, अंदर सोता रहा परिवार, कनाडा से चौंकाने वाली खबर

Canada President, कनाडा में क्रिकेट जगत से जुड़ी एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। क्रिकेट कनाडा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष Arvinder Khosa

Canada President : क्रिकेट कनाडा प्रमुख के घर पर हमला, पुलिस जांच में जुटी

Canada President, कनाडा में क्रिकेट जगत से जुड़ी एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। क्रिकेट कनाडा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष Arvinder Khosa के घर पर अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। घटना उस समय हुई जब उनका पूरा परिवार घर के अंदर सो रहा था। इस हमले के बाद इलाके में दहशत फैल गई और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

तड़के सुबह हुआ हमला

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह घटना कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के सरे (Surrey) शहर में बुधवार तड़के करीब 4:40 बजे हुई। पुलिस के मुताबिक अज्ञात हमलावरों ने खालसा के घर को निशाना बनाते हुए कई राउंड फायरिंग की। उस समय घर में परिवार के सदस्य मौजूद थे और सो रहे थे। सौभाग्य से इस हमले में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

घर की दीवारों और खिड़कियों पर मिले गोलियों के निशान

प्रारंभिक जांच में पुलिस को घर की दीवारों, दरवाजों और खिड़कियों पर गोलियों के कई निशान मिले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक कम से कम पांच गोलियां मकान के बाहरी हिस्से से टकराईं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और सबूत जुटाने का काम शुरू किया।

परिवार सुरक्षित, लेकिन सदमे में

हमले के बाद अरविंदर खोसा ने पुष्टि की कि उनके घर पर गोलियां चलाई गई थीं। हालांकि परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित हैं, लेकिन इस घटना ने उन्हें और उनके करीबियों को झकझोर कर रख दिया है। स्थानीय लोगों के बीच भी सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

उगाही के एंगल से जांच

सरे पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला उगाही (Extortion) से जुड़ा हो सकता है। हालांकि अधिकारियों ने अभी तक किसी संदिग्ध की पहचान नहीं की है और न ही हमले के पीछे की वजह की आधिकारिक पुष्टि की है। जांच एजेंसियां आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही हैं और फोरेंसिक साक्ष्यों का विश्लेषण कर रही हैं।

पहले से विवादों में घिरा है क्रिकेट कनाडा

यह घटना ऐसे समय में हुई है जब क्रिकेट कनाडा पहले से ही कई विवादों और आरोपों का सामना कर रहा है। हाल के सप्ताहों में संगठन पर भ्रष्टाचार, प्रशासनिक अनियमितताओं और मैच फिक्सिंग से जुड़े आरोप लगे हैं। कुछ रिपोर्टों में खिलाड़ियों और अधिकारियों को कथित धमकियां मिलने की बात भी सामने आई थी। इन आरोपों के चलते क्रिकेट कनाडा की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठे हैं।

ICC भी कर रहा है निगरानी

रिपोर्ट्स के अनुसार क्रिकेट कनाडा से जुड़े कुछ मामलों की जांच अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद यानी International Cricket Council भी कर रही है। संगठन के भीतर प्रशासनिक पारदर्शिता और खेल की निष्पक्षता को लेकर उठे सवालों ने क्रिकेट कनाडा की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। ऐसे माहौल में अध्यक्ष के घर पर हुई फायरिंग ने पूरे मामले को और गंभीर बना दिया है।

Read More: System: कोर्टरूम-ड्रामा ‘System’ में Sonakshi Sinha का दमदार अवतार, ट्रेलर देख उड़ जाएंगे होश

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

इस घटना के बाद कनाडा में खेल प्रशासकों और खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर बहस तेज हो गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि किसी राष्ट्रीय खेल संस्था के शीर्ष अधिकारी के घर पर इस तरह हमला हो सकता है, तो यह कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती है। स्थानीय समुदाय भी इस घटना के बाद चिंतित नजर आ रहा है।

Read More: Pati Patni Aur Woh Do: आयुष्मान खुराना की नई रोम-कॉम पर फिदा हुए फैंस, कॉमेडी ने जीता दिल,फैंस बोले- फुल पैसा वसूल रोम-कॉम

पुलिस की अपील

पुलिस ने आसपास के लोगों से अपील की है कि यदि किसी ने घटना के समय संदिग्ध गतिविधि देखी हो या उनके पास डैशकैम अथवा सीसीटीवी फुटेज हो, तो जांच एजेंसियों के साथ साझा करें। अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और दोषियों को जल्द पकड़ने का प्रयास जारी है। क्रिकेट कनाडा के अध्यक्ष अरविंदर खोसा के घर पर हुई फायरिंग ने कनाडाई क्रिकेट जगत को हिला कर रख दिया है। राहत की बात यह है कि हमले में किसी की जान नहीं गई, लेकिन इस घटना ने सुरक्षा, उगाही और खेल प्रशासन से जुड़े कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब सभी की नजर पुलिस जांच पर टिकी है कि आखिर इस हमले के पीछे कौन था और उसका मकसद क्या था।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button