भारत

Bengaluru Traffic : सिलिकॉन सिटी की सड़कों पर फंसे लोगों की दिखी बेबसी, 5 घंटे जाम रहा पूरा बेंगलुरु शहर

सिलिकॉन सिटी बेंगलुरु करीब 5 घंटे तक जाम रहा है। भीषण जाम के बीच दो घंटे में एक किलोमीटर का सफर तय हो सका है,वहीं लोगों ने सोशल मीडिया में बेबसी भरी तस्वीरें और वीडियो शेयर किए है, साथ ही प्रशासन के प्रति गुस्सा जाहिर किया है।

Bengaluru Traffic : कर्नाटक का बेंगलुरु शहर भीषण जाम से सहम गया शहर, स्कूल से बच्चे रात 8 बजे तक पहुंचे घर


सिलिकॉन सिटी  बेंगलुरु करीब 5 घंटे तक जाम रहा है। भीषण जाम के बीच दो घंटे में एक किलोमीटर का सफर तय हो सका है, वहीं लोगों ने सोशल मीडिया में बेबसी भरी तस्वीरें और वीडियो शेयर किए है, साथ ही प्रशासन के प्रति गुस्सा जाहिर किया है।

बेंगलुरु में लगा भीषण जाम –

कर्नाटक का बेंगलुरु शहर भीषण जाम से यहां एक किलोमीटर की दूरी को लोगों ने करीब दो घंटे में तय किया है। स्कूलों से छुट्टी होने के बाद बच्चे रात को घर पर पहुंच सके है। कई लोग पांच घंटे से ज्यादा समय तक भारी ट्रैफिक जाम में फंसे रहे। इसको लेकर तमाम लोगों ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां कर बेबसी की तस्वीरें और वीडियो शेयर किए है। बेंगलुरु के आउटर रिंग रोड पर भारी ट्रैफिक जाम को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने आईटी कंपनियों के लिए एडवाइजरी भी जारी किया था। बुधवार को बेंगलुरु शहर भीषण ट्रैफिक जाम से कराह उठा है। सड़कों पर वाहन कई घंटे तक फंसे रहे। कई गाड़ियां खराब हो गईं। यहां शहर का आउटर रिंग रोड (ओआरआर) क्षेत्र सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है।

Read more: Train Accident In Mathura Junction: मथुरा जंक्शन पर हुआ रेल हादसा, प्लेटफॉर्म पर चढ़ी ट्रेन जान बचा के भागें लोग

 भीषण जाम से परेशान लोगों की रिएक्शन –

बेंगलुरु शहर भीषण जाम से परेशान लोगों ने ट्विटर  एक्स पर तमाम फोटो और वीडियो शेयर करते हुए बताया कि वे किस तरह ऑफिस से वापस जाते समय कई घंटे तक ट्रैफिक के बीच फंसे रहे है। इसलिए जाम में फंसे लोगों ने ट्विटर पर अन्य लोगों को जानकारी देते हुए लिखा कि वे रात 9 बजे से पहले ऑफिस से न निकलें और ओएमआर, मराठाहल्ली, राजपुरा और सिल्की और सिल्क बोर्ड वाले रास्तों पर जाने से हो सके  बचें।

एक एक्स यूजर ने लिखा कि पिछले 3 घंटे में जाम के बीच 5 किलोमीटर चल सका हूं। यह बहुत ही भयानक है, वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि 1 किलोमीटर की दूरी तय करने में दो घटे लग गए है।

एक एक्स यूजर ने यह भी कहा है कि बेंगलुरु में भारी ट्रैफिक के कारण एक स्कूल बस रात 8 बजे बच्चों को लेकर उनके घर पहुंच सकी है। इस यूजर ने स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा, बच्चों का ख्याल रखना! कुछ स्कूल बसें रात 8 बजे तक बच्चों को लेकर पहुंची हैं।

कॉमेडियन ट्रेवर नोआ के शो –

बुधवार को बेंगलुरु में भीषण जाम की वजह से कॉमेडियन ट्रेवर नोआ ने बेंगलुरु में अपना शो रद्द कर दिया। यह शो आउटर रिंग रोड क्षेत्र में होने वाला था। जहां पर शो होना था, वहां तक पहुंचने के लिए ट्रेवर नोआ 30 मिनट से ज्यादा समय तक ट्रैफिक में फंसे रहे। कॉमेडियन ट्रेवर नोआ के शो के लिए बेंगलुरु के तमाम लोगों ने टिकट खरीदे रखे थे, वे शो देखने के लिए अपने दफ्तरों से जल्दी निकल गए थे। इस वजह से ओआरआर पर .वाहनों की संख्या भी बढ़ गई थी। कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने के लिए यात्री 2-3 घंटे तक ट्रैफिक के बीच भी फंसे रहे है।

 बेंगलुरु में वाहनों की संख्या का बढ़ना –

बेंगलुरु की सड़कों पर सामान्य वाहनों की संख्या से ट्रैफिक दोगुना हो गया था। यहां वाहनों की संख्या डेढ़ से 2 लाख के बीच होनी थी, हाला आईटीआई ट्रैफिक रिपोर्ट के मुताबिक शाम 7:30 बजे तक 3.59 लाख वाहन सड़कों पर हो गए थे। वीकेंड पर लोग शहर से बाहर जाने के लिए भी तैयारी में थे। वहीं बारिश भी इस ट्रैफिक व्यवस्था के लिए जिम्मेदार थी। बारिश होने की वजह से भी कई सड़कों पर भर गया था। दोपहर साढ़े तीन बजे से शाम पांच बजे के बीच सड़कों पर कई गाड़ियों में खराबी आ गई। वहीं शहर के अधिकांश हिस्सों में गणेश विसर्जन यात्रा भी निकल रही थी, जिसकी वजह से भीड़ भाड़ रही थी।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com   

Back to top button