भारत

जम्‍मू – कश्‍मीर के बारामूला में हुआ आंतकी हमला

जम्‍मू – कश्‍मीर के बारामूला में हुआ आंतकी हमला


एक बार फिर भारत पर आंतकी हमला

जम्‍मू – कश्‍मीर के बारामूला में हुआ आंतकी हमला:- दो अक्‍टूबर को रात करीबन साढे़ दस बजे जम्‍मू – कश्‍मीर के बारामूला में हुए आंतकी हमले के बाद  सेना का सर्च ऑप्‍रेशन जारी है। दरअसल, कल रात आंतकियों ने सेना और बीएसएफ के कैंप पर हमला कर दिया था, जिसके बाद करीबन दो घंटे भारी फायरिंग की गई।  ख़बरों के अनुसार, करीबन दो घंटे तक चली भारी फायरिंग के बाद आतंकी भाग निकले है और उस इलाके को घेर कर सर्च ऑप्‍रेशन चलाया जा  रहा है ।

बारामूला में हुआ आंतकी हमला
बारामूला में हुआ आंतकी हमला

सूत्रों के मुताबिक, आ‍तंकवादियों की संख्‍या तीन से चार हो सकती है। आंतकवादियों ने बारामूला में सेना के 46 राष्‍ट्रीय राइफल्‍स कैंप और बीएसएफ कैंप पर हमला किया, लेकिन आंतकी कैंप में घुस नहीं पाए। कल रात जिस इलाके में भारी गोलीबारी और धमाके हुए है, वो इलाका श्रीनगर से 60 किलोमीटर की दूर पर है।  सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आंतकवादी बीएसएफ शिविर के किनारे तक प्रवेश करने में कामयाब रहे थे।

यहाँ पढ़ें : गांधी जयंती: असहिष्णुता के बारे बहुत पहले ही बापू ने बता दिया था

गृह मंत्री ने ली जानकारी

केन्‍द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कल देर रात एनएसए और बीएसएफ के डीजी से फोन पर बातचीत की और हमले की जानकारी ली है।  इस आंतकी हमले में एक बीएसएफ का जवान शहीद हो गया है और जबकि एक जवान घायल है।

जम्‍मू - कश्‍मीर के बारामूला में हुआ आंतकी हमला
सर्च ऑप्‍रेशन

उरी हमला के बाद जवाब

18 सिंतबर को भारत पर उरी हमला हुआ था, जिसमें भारत के 19 जवान शहीद हो गए थे। मगर भारत के सैनिकों ने चार आंतकवादियों को मार गिराया था।

सर्जिकल स्‍ट्राइक

28 और 29 सिंतबर को आंतकवा‍दी भारत में घूसपैठ करने की कोशिश कर रहे थे, उस दौरन भारतीय सैनिकों ने पीओके पर सर्जिकल स्‍ट्राइक की। सर्जिकल स्‍ट्राइक करीबन साढे़ बारह बजे से सुबह साढ़े चार बजे तक चला। जिसमें 38 से ज्‍यादा आंतकवादी मारे गए। चार दिन बाद एक बार फिर भारत पर हुए आंतकी हमले को सर्जिकल स्‍ट्राइक के रूप में देखा जा रहा था।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button