भारत

Agra News : 300 साल पुरानी हवेली गिरी, बच्ची समेत 2 की मौत कई लोग मलबे में दबे

उत्तर प्रदेश आगरा जिले में 300 साल पुरानी हवेली गिरने से एक बच्ची समेत 2 की मौत हो गई है। कई लोग मलबे में दबे हुए है।

Agra News : उत्तर प्रदेश आगरा जिले में बड़ा हादसा,सीलन के चलते गिरी 300 साल पुरानी जर्जर हवेली


उत्तर प्रदेश आगरा जिले में बड़ा हादसा हुआ है। सीलन के चलते पिनाहट के उमरैठा गांव में 300 साल पुरानी एक हवेली गिर गई है। हवेली गिरने से 12 लोगों के मलबे में दबने की खबर आ रही है।जिसमे एक बच्ची समेत दो की मौत हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस और गांव वाले बचाव कार्य में जुटे हुए हैं।

उत्तर प्रदेश के आगरा की घटना –

उत्तर प्रदेश आगरा के बाह, बासोनी थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। लगातार हो रही बारिश के चलते एक 300 साल पुरानी हवेली हरभरा के नीचे गिर पड़ी। हवेली का मलबा सामने वाले मकान के ऊपर आ गिरा जिसमें एक ही परिवार के 5 लोग दब गए। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई जिसमें ए एक साल की मासूम बच्ची भी शामिल है।इस हादसे में विनोद 52 वर्ष पुत्र चंद्रभान और एक साल की मासूम तन्वी पुत्री  की मौत हो गई है। घायलों को आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

Read more: Prayagraj News: प्रयागराज में डॉक्टरों ने आठ महीने के बच्चे से निकाला आठ माह का भ्रूण

300 साल पुरानी हवेली की कहानी –

आगरा जिले में पिनाहट के उमरैठा गांव में बनी ये हवेली बहुत पुरानी है जो पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है। कई दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते हवेली में सीलन आ गई है। गांव वालों का कहना है कि इस हवेली में कभी 200 परिवार रहा करते थे, लेकिन आज यह पूरी तरह से वीरान पड़ी हुई है। हवेली के सामने ही विनोद का मकान बना हुआ है। आधी रात से लगातार बारिश हो रही है। इस बारिश के चलते पुरानी इमारत ढह गई।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button