भारत

Aadhaar Card Update: ऐसे करें फ्री में आधार कार्ड अपडेट, इन खास चीजों का रखें ध्यान

UIDAI ने 10 साल पुराने आधार कार्ड को अपडेट करने के लिए कहा है। फिलहाल ये सुविधा मुफ्त में मिल रही है। अगर आपका भी आधार कार्ड 10 साल पुराना हो गया है तो आपको उसे तुरंत अपडेट कर लेना चाहिए।

Aadhaar Card Update: इन लोगों को मिलेगा फ्री में आधार अपडेट करने का लाभ, जानिए क्या होगी लास्ट डेट


Aadhaar Card Update: 10 साल पुराने आधार कार्ड को अपडेट करने की सुविधा मुफ्त में मिल रही है। इसे आप UIDAI की वेबसाइट पर जाकर अपडेट कर सकते हैं। पहले निशुल्क आधार अपडेट करने की तारीख 14 मार्च थी। लेकिन बाद में इसे बढ़ा दिया गया। अब ये सर्विस 14 जून 2024 तक फ्री मिल रही है। इसके बाद आधार अपडेट कराने के लिए पैसे देने होंगे।

फ्री में अपडेट कर सकते हैं आधार

10 साल पुराने आधार कार्ड को अपडेट करने की सुविधा मुफ्त में मिल रही है। इसे आप भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) की वेबसाइट पर जाकर अपडेट कर सकते हैं। पहले निशुल्क आधार अपडेट करने की तारीख 14 मार्च थी। लेकिन बाद में इसे बढ़ा दिया गया। अब ये सर्विस 14 जून 2024 तक फ्री मिल रही है। इसके बाद आधार अपडेट कराने के लिए पैसे देने होंगे।

फ्री में ऐसे अपडेट करें आधार

1. सबसे पहले uidai.gov.in/en/my-aadhaar/update-aadhaar पर जाना है।

2. होम पेज मेन्यू में माय आधार का सेक्शन मिलेगा, जिसमें डॉक्यूमेंट अपडेट वाले ऑप्शन पर टैप करना है।

3. अब आधार कार्ड नंबर और कैप्चा फिर फिल करना है। इसके बाद रजिस्टर्ड नंबर ओटीपी सेंड किया जाएगा।

4. अब आपको डिटेल वेरिफाई करने के बाद नेक्स्ट वाले ऑप्शन पर टैप करना होगा।

5. इसके बाद सपोर्टिंग डॉक्यूमेंट अपलोड करने का ऑप्शन आएगा। डॉक्यूमेंट अपलोड करने के बाद नेक्स्ट पेज       पर चले जाएंगे।

6. इस पेज पर डिटेल रिव्यू करने के बाद सबमिट कर सकते हैं। सबमिट करने के बाद आपके मेल पर एक SRN आएगा। जिससे इसे ट्रैक कर पाएंगे।

7. आधार कार्ड को अपडेट होने में कम से कम 7 दिन का वक्त लगता है।

ये डॉक्यूमेंट रखें तैयार

पहचान के तौर पर इनमें से कोई भी डॉक्यूमेंट अपलोड कर सकते हैं।

1. पासपोर्ट

2. ड्राइविंग लाइसेंस

3. पैन कार्ड

4. वोटरआई कार्ड

5. मार्कशीट

6. राशन कार्ड

एड्रेस डॉक्यूमेंट

1.लास्ट तीन महीने की बैंक स्टेटमेंट

2. इलेक्ट्रिसिटी और गैस कनेक्शन बिल तीन महीने से ज्यादा पुराना नहीं होना चाहिए।

3. पासपोर्ट

4. मैरिज सर्टिफिकेट

5. राशन कार्ड

Read More: जानिए आपका आधार कार्ड कहां – कहां यूज हो रहा है, इस तरीके से करें चेक:Aadhar Card

यह भी ध्यान रखें

1. आधार कार्ड अपडेट कराने के लिए किसी भी एजेंट या बिचौलिए की मदद न लें।

2. आधार कार्ड अपडेट कराने के लिए UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट या ऐप का उपयोग करें।

3. अपनी आधार कार्ड जानकारी किसी के साथ भी शेयर न करें।

4. अगर आपको आधार कार्ड अपडेट कराने में कोई परेशानी हो रही है, तो आप UIDAI के हेल्पलाइन नंबर 1947 पर कॉल कर सकते हैं।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button