भारत

जानें, 70 सालों में देश की महिलाओं का योगदान

देश को आजाद हुए आज 70 साल हो गए है। इन 70 सालों में देश में कई बदलाव हुए हैं। आईटी मूवमेंट से लेकर देश में बुलेट ट्रेन लाने तक कई तरह के बदलाव आए हैं।

देश में इतने बड़े बदलाव में महिलाओं का भी उतना ही योगदान है जितना की पुरुषों का है। घर के चौके से लेकर ऑफिस और खेत से लेकर संसद तक हर जगह महिलाओं का ही दबदबा है।

bhartiya mahila

भारतीय महिलाएं

देश में पहला आम चुनाव 1951-52 में हुआ था। पहले आम चुनाव में 22 महिलाएं सांसद देश से मनोनीत होकर लोकसभा में आई थी। 70 सालों में अब लोकसभा में 66 महिला सांसद है।

देश में महिलाओं की शक्ति बढ़ती जा रही है। अब महिलाएं सिर्फ घर की चारदीवारी तक ही सीमित ही नहीं रह गई है। आज भारतीय महिलाएं स्पेस तक पहुंच गई है।

चलिए आज आपको बताते है कहां-कहां महिलाओं ने अपनी पहली मौजूदगी दर्ज कराई है।

indira

इंदिरा गांधी

सबसे पहले बात राजनीति की करते है। राज घराने से संबंध रखने वाली इंदिरा गांधी देश की पहली महिला प्रधानमंत्री बनी वहीं विश्व की तीसरी महिला प्रधानमंत्री रही। इंदिरा गांधी द्वारा लगाई इंमरजेंसी को कैसे भूल सकते है जिसने पूरे देश को हिला कर रखा दिया था। सुमित्रा महाजन देश की पहली स्पीकर बनी और प्रतिभा पाटिल देश की पहली महिला राष्ट्रपति बनी।

shilpa

शिल्पा सेठी

अब बात करते है मनोरंजन जगत की साल 2007 में एक्टर शिल्पा सेठी ने ब्रिटिश टीवी सीरियल ‘बिग ब्रदर्स’ का खिताब जीतकर गोरों के देश में अपने देश नाम ऊंचा किया। वहीं प्रियंका चोपडा और दीपिका पादुकोण ने अमेरिका की टीवी सीरियल में काम करने वाली देश की पहली महिला बनी है।

anju

अंजू जॉर्ज बॉबी

अब बात करते है खेल है कि अंजू बॉबी जार्ज देश की पहली एथलीट है जिसने ब्रांज मेडल जीतकर वर्ल्ड चैपिंयनशिप जीतकर देश का नाम ऊंचा किया और अभी तक उसका किसी ने रिकॉर्ड नहीं तोड़ा है। सानिया मिर्जा ने टेनिस के द्वारा देश में क्रांति ला दी। सानिया देश की पहली महिला टेनिस प्लेयर बनी है। उसने सिंगल और डब्ल में खिताब जीते है। मैरी कॉम देश की पहली महिला बॉक्सर है जिसने लगातार छह वर्ल्ड चैंपियन खिताब बॉक्सिंग में जीते हैं। अब बात करते है दीपा करमाकर जो भारत की पहली जिनमॉस्ट बनी है और उम्मीद की जा रही है कि वह इस साल ओलंपिक से खिताब जीतकर ले आए।

kalpana

कल्पना चावला

अब बात सांइस की, कल्पना चावला देश की पहली महिला है जो स्पेस पर गई थी। लेकिन दुर्भाग्य वह वहां से जिंदा वापस नहीं आ पाई।

arudhanai

अरुधंति भट्टाचार्य

अब बात करते है आर्थिक जगत की अरुंधति भट्टाचार्य की जो देश की पहली महिला है जो देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक की चैयरपर्सन बनी।

fatima

फतिमा बीबी

अब बातें की न्याय की फातिमा बीबी देश की पहली महिला है जो सुप्रीम कोर्ट पहली न्यायधीश बनी थी।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at

info@oneworldnews.in

Back to top button