हॉट टॉपिक्स

Scam Alert: 300 के चक्कर में गवाएं लाखों रुपए, एक लिपस्टिक के कारण स्कैम का शिकार हुई महिला 

आजकल देश में ऑनलाइन फ्रॉड के मामले दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे है। हाल ही में महिला डॉक्टर के ऑनलाइन ऑर्डर लिपिस्टिक के कारण एक  लाख रुपए का नुकसान हो गया। ऐसे फ्रॉड से बचने के लिए आपको कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए जैसे किसी भी मैसेज पर भरोसा न करना। 

Scam Alert: आर्डर की लिपस्टिक ने कराया लाखों का नुकसान, आप भी रहिए सावधान 


देश में ऑनलाइन स्कैम की घटनाएं दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। अकसर इसी प्रकार की घटनाएं सुनने के लिए मिल ही जाती है। हाल ही में एक ताजा ऑनलाइन स्कैम में मुंबई के एक महिला डॉक्टर को एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक डॉक्टर ने ऑनलाइन लिपिस्टिक ऑर्डर किया था जिसकी कीमत 300 रुपये थी। ऑर्डर के बाद महिला डॉक्टर के मोबाइल पर डिलीवरी का एक मैसेज आया, लेकिन उनकी लिपिस्टिक डिलीवर ही नहीं हुई।

ये स्कैम कुछ इस प्रकार हुआ। महिला डॉक्टर को एक मैसेज में कहा गया था कि आपके ऑर्डर के संबंध में कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव बात करना चाहते हैं। थोड़ी देर में कॉल आएगा। इसके बाद कॉल पर महिला से कहा गया कि उनकी डिलीवरी होल्ड पर चली गई है और प्रोसेस करने के लिए 2 रुपये की पेमेंट करनी होगी।

Read More: Paytm Spoof: सावधान! वर्ना लूट जायेंगे हजारों रुपए

महिला के मैसेज पढ़ने के कुछ देर बाद पेमेंट के लिए फोन पर एक वेब लिंक आया जिसमें बैंक अकाउंट की जानकारी मांगी गई थी। महिला ने भरोसा करते हुए लिंक पर क्लिक करके बैंक डीटेल की जानकारी दे दी। इसके बाद महिला के फोन में एक एप इंस्टॉल करवाया गया और 2 रुपये के चक्कर में महिला के खाते से दो बार में 95,000 रुपये और 5,000 रुपये निकाल लिए गए।

इसी प्रकार के स्कैम देशभर में लगातार हो रहे है। इससे बचने के लिए सोशल मीडिया पर कई वीडियो भी वायरल हो रहे है लेकिन फिर भी ऐसे मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे है। चलिए जानते है इससे बचने के कुछ आसान उपाय।

इस तरह के स्कैम से कैसे बचें

  • किसी के भी कहने पर 1 रुपये का भी पेमेंट ना करें। पहले कॉल की पूरी तरह से जांच करें।
  • किसी भी वेब लिंक पर क्लिक करके अपने बैंक की जानकारी ना दें।
  • अपने फोन में अनजान एप को डाउनलोड ना करें।
  • यदि ऐसी कोई भी घटना होती है तो तुरंत पुलिस में इसकी शिकायत करें।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button