हॉट टॉपिक्स

क्या आपने कभी खाई है बांग्लादेश की ‘सूरजमुखी जलेबी’ : Sunflower Jalebi

जलेबी भरता की राष्ट्रीय मिठाई है। लोग इसे अलग अलग तरीके से खाते और बनाते है। आज हम आपको एक यूनिक जलेबी के बारे में बताने जा रहे है जो बांग्लादेश में बनाई जाती है। बाहर से क्रंची और अंदर से जूसी, इस जलेबी ने मुंह में घुल जाने वाली अपनी बनावट से दिल जीत लिया है। सर्दियों के दौरान गर्मागर्म जलेबी का स्वाद चखने का एक्सपीरिएंस तो लाज़बाब होता है।

बाहर से क्रंची और अंदर से जूसी, यूनीक है बांग्लादेश की ‘सूरजमुखी जलेबी’, देखते ही मुँह में आ जाएगा पानी  :Sunflower Jalebi


जलेबी भरता की राष्ट्रीय मिठाई है। लोग इसे अलग अलग तरीके से खाते और बनाते है। आज हम आपको एक यूनिक जलेबी के बारे में बताने जा रहे है जो बांग्लादेश में बनाई जाती है। बाहर से क्रंची और अंदर से जूसी, इस जलेबी ने मुंह में घुल जाने वाली अपनी बनावट से दिल जीत लिया है। सर्दियों के दौरान गर्मागर्म जलेबी का स्वाद चखने का एक्सपीरिएंस तो लाज़बाब होता है। 

आप इमेजिन करें कि एक जलेबी इतनी विशाल है कि यह आपकी पूरी भूख को खत्म कर सकती है – एक बड़े साइज की जलेबी जिसे बांग्लादेश की विशाल सूरजमुखी जलेबी के रूप में जाना जाता है, जो एक चपाती के साइज से भी बड़ी है। बांग्लादेश से एक जलेबी बनाने का वीडियो वायरल हो रहा है। इसे देखकर आपके मुँह में पानी आ जाएगा। 

Read More: Makhana Ladoo Recipe : सर्दियों में रहना चाहते हैं फिट, तो मखाने को करें डाइट में शामिल

इस वीडियो क्लिप की शुरुआत एक स्ट्रीट वेंडर द्वारा बड़े साइज की जलेबी पैक करने से होती है। फिर, वीडियो अपनी प्रीपरेशन को प्रदर्शित करने के लिए कट जाता है। जबकि रेगुलर जलेबी और इस सूरजमुखी जलेबी की प्रीपरेशन एक जैसी ही है, अंतर इस बात में है कि वेंडर इसे खौलते गर्म तेल में कैसे शेप देता है। यह प्रोसेस आदमी द्वारा बैटर को कपड़े में रखने से शुरू होती है। इसके बाद, वह विशाल सूरजमुखी जलेबी बनाना शुरू करता है। इसके शेप में एकमात्र अंतर आड़ी-तिरछी रेखाएं हैं, जो इसे टूटने से बचाती हैं। एक बार पूरा हो जाने पर, आदमी इसे चीनी की चाशनी में डुबो देता है। वोइला! स्वादिष्ट जलेबी तैयार है। देखिए वीडियो 

We’re now on WhatsApp. Click to join.

आपको बता दें ये वीडियो को 1 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है। लोगों ने कमेंट के साथ अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है और जलेबी की प्रशंसा भी की है। यूजर ने कमेंट में लिखा -“स्वादिष्ट” और “प्रोसेस के अलावा, यह स्वादिष्ट लग रहा है” हालांकि, इसके साथ ही कुछ व्यूवर द्वारा हाइजीन के बारे में चिंताएं व्यक्त की गईं। एक यूजर ने उल्लेख किया, “जब भी मैं बांग्लादेशी कुकिंग वीडियो देखता हूं, तो बस एक चीज हमेशा गायब रहती है, वह है हाइजीन।” एक अन्य ने मजाकिया अंदाज में कहा, “हाइजीन ने चैट छोड़ दी,” जबकि एक यूजर ने कहा, “हाइजीन, शांति से आराम करें।” जलेबी के यूनिक सूरजमुखी के शेप को रिलेट करते हुए, एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में कमेंट किया, “नीचे से जलेबी की वेल्डिंग भी करदी” हालांकि, कुछ ने हेल्थ रिलेटेड चिंताएं व्यक्त कीं, एक कमेंट में मज़ाकिया ढंग से लिखा, “डायबिटीज से 69 मिस्ड कॉल.”

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button