हॉट टॉपिक्स

नहीं रहे भारतीय मूल के स्टैंड अप कॉमेडियन नील नंदा, 32 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा : Neel Nanda

मशहूर कॉमेडियन नील नंदा ने महज 32 साल की उम्र में आखिरी सांस ली है। भारतीय मूल के स्टैंड अप कॉमेडियन नील नंदा की मौत का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।

‘जिमी किमेल लाइव!’ शो से बनाई थी खास जगह, कुछ दिन पहले मनाया था जन्मदिन शोक में डूबे कॉमेडियन के फैंस: Neel Nanda

मशहूर कॉमेडियन नील नंदा ने महज 32 साल की उम्र में आखिरी सांस ली है। भारतीय मूल के स्टैंड अप कॉमेडियन नील नंदा की मौत का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।

We’re now on WhatsApp. Click to join

मशहूर कॉमेडियन नील नंदा भारतीय थे –

नील लॉस एंजिल्स में रहने वाले एक भारतीय मूल निवासी थे जो बेहद कमाल के कॉमेडियन थे। नील भारत में नहीं बल्कि अमेरिका के लॉस एंजिल्स में रहते थे और उन्होंने कई सारे कॉमेडी शो से में काम करके अपनी जगह बनाई थी।  जिंदगी का क्या भरोसा सबको हंसाने वाले कब गुमनामी की दुनिया में चले जाएं ये कहना बेहद मुश्किल होता है और मनोरंजन जगत से ऐसी ही एक खबर आ रही  जो आपको दिल को तोड़ सकती है। भारतीय मूल के स्टैंड अप कॉमेडियन नील‘जिमी किमेल लाइव!’ और ‘कॉमेडी सेंट्रल’ के लिए चर्चित रहे थे।

Read more : राजधानी दिल्ली में हुआ हत्याकांड, शौचालय में मिला खून से लथपथ शव: Delhi Murder

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Standup Journal (@standup.journal)

मैनेजर ग्रेग वाइस ने कहा –

मशहूर कॉमेडियन नील नंदा के मैनेजर ग्रेग वाइस ने कहा है कि ‘ये बताते हुए काफी दुख हो रहा है कि 11 साल से मेरे क्लाइंट रहे नील नंदा का निधन हो गया है। ग्रेग ने आगे कहा कि उन्हें महान कॉमेडियन और शानदार इंसान भी बताया है।’ इसके साथ ही ये खबर मिलते ही फैंस लगातार उनके सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं और भारी मन से विदाई कर रहे हैं।

नील नंदा ने मनाया था 32 वां जन्मदिन –

इस समय हर फैन बस ये जानने की चाहत कर रहा है कि सबको हंसाने वाले इतनी कम उम्र में कैसे अलविदा कैसे कह गए है और हैरानी की बात ये है कि हाल ही में नील नंदा ने बेहद धूमधाम से अपना 32वां जन्मदिन मनाया था और ऐसे में अब उनके निधन की खबर ने हर किसी को हैरान करके रख दिया है। इस पर नंदा के साथ परफॉर्म करने वाले साथी हास्य अभिनेता मारियो एड्रियन ने नील के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने लिखा, ‘मैंने पिछले हफ्ते कनाडा में उनके साथ शो किया था और मैं बहुत दुखी हूं। हम केवल इसी साल मिले थे, लेकिन उनके साथ बिताए गए थोड़े से समय में ही वे मेरी जिंदगी में बहुत सारी रोशनी और पॉजिटिविटी लेकर आए’ है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Neel Nanda (@neelnanda)

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button