सेहत

Weather Forecast: गर्मी ने तोड़े रिकॉर्ड, 40 डिग्री के पार चढ़ा पारा

मार्च की गर्मी ने जहां एक ओर 122 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया वहीं अप्रैल ने भी लोगों पर गर्मी का खूब सितम बरपाया। अप्रैल के अंत तक पारा 44 के पास पहुंच गया।

Weather Forecast: भीषण गर्मी के बीच मिलेगी राहत, बारिस होनें कि संभावना

Weather Forecast: अभी मई-जून में समय है मगर दिल्‍ली तप रही है। कुछ-कुछ जगहों पर पहले से ही पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा चुका है। मंडी मार्ग पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री दर्ज किया गया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की वेबसाइट के अनुसार, दिल्‍ली में तीन जगहों पर पारा 40 डिग्री से ऊपर रहा। इनमें मंडी मार्ग के अलावा आरके पुरम और ओखला फेज 2 शामिल रहे। गौतमबुद्ध नगर के सेक्‍टर 125 में भी 40.5 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। गाजियाबाद के वसुंधरा का तापमान भी गुरुवार को 40 पार रहा। गुड़गांव में अधिकतम तापमान 38 डिग्री, फरीदाबाद में 35 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

वैसे दिल्ली एनसीआर में मार्च महीने की शुरुआत से ही भीषण गर्मी पड़ रही है। गर्मी का हाल यह है की आसमान दिन भर अंगारे उगल रहा है। मार्च की गर्मी ने जहां एक ओर 122 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया वहीं अप्रैल ने भी लोगों पर गर्मी का खूब सितम बरपाया। अप्रैल के अंत तक पारा 44 के पास पहुंच गया। लेकिन इन सबके बीच मई की शुरुआत दिल्ली एनसीआर वालों के लिए थोड़ी राहत भरी खबर ले कर आया है। दिल्लीवालों को अब लू के थपेड़ो से थोड़ी राहत मिल सकती है। कुछ दिनों में तापमान में भी कमी होगी। क्योंकि मई की शुरुआत के साथ ही तेज धूलभरी हवाएं चलना शुरू हो गई है। इन हवाओं की रफ्तार लगभग 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे है।

दिल्ली में भीषण गर्मी की चेतावनी

दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में अब रात के वक्त भी लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा है। मौसम विभाग की ओर से आज राजधानी में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान लगाया गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 4 दिनों में दिल्ली का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर सकता है। दिल्ली के अधिकांश हिस्सों में बुधवार को सुबह के समय हल्के बादल छाए रहे मगर इसके बावजूद गर्मी के तेवर ढीले नहीं पढ़े। बुधवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से एक डिग्री अधिक है।

40 डिग्री की टॉर्चर वाला पारा

मौसम विभाग ने इस साल मार्च-अप्रैल में ज्यादा गर्मी की चेतावनी जारी की थी। मार्च के मध्य से ही यहां तापमान बढ़ने लगा था। मार्च के आखिर में ही तापमान 40 के पार पहुंच गया था। लू चलने के कारण दिल्ली-एनसीआर के लोगों को काफी तकलीफों का सामना करना पड़ेगा। अभी अगले 10 दिनों तक तो गर्मी के प्रकोप से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

Read more: Home Remedies for Headache: अगर हो रहा है सिर दर्द तो अपना सकते हैं ये घरेलु नुस्खे

IMD की वेबसाइट पर हीटवेव की रियलटाइम अपडेट मिलती है। इसके अनुसार, गाजियाबाद और फरीदाबाद छोड़कर NCR के बाकी हिस्‍सों में लू चल रही है। लू वाले हिस्‍सों को पीले रंग से दर्शाया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्‍तर पश्चिम, मध्‍य और पश्चिमी भारत में अगले 4-5 दिन लू का प्रकोप जारी रहेगा। हालांकि 1 अप्रैल से उत्‍तर पश्चिम भारत में लू की तीव्रता कम होने का अनुमान है।

दिल्ली में 21 अप्रैल तक गर्मी से राहत

अप्रैल के महीने में गर्मी पूरे जोरों पर है। हालांकि, 15 अप्रैल से वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते गर्मी में मामूली राहत देखने को मिल रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले कुछ दिनों तक तेज हवा के साथ बारिश के आसार बने हुए हैं। जिससे गर्मी में राहत मिलेगी। आज यानी 18 अप्रैल के मौसम की बात करें तो तापमान का टॉर्चर जारी है। आज न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज हो सकता है। हालांकि, आज हल्की बारिश या बूंदाबांदी के साथ आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। वहीं, 19 अप्रैल को आंधी के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना बनी हुई है। इससे अधिकतम तापमान में कुछ राहत मिलकर तापमान 38 डिग्री सेल्सियस हो सकता है। हालांकि, न्यूनतम तापमान में बढ़त के साथ ये 23 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है।

कब मिलेगी गर्मी से राहत

एक ओर मौसम विभाग ने दिल्ली में मई महीने की शुरुआत में ही येलो अलर्ट जारी किया है। यह येलो अलर्ट 4 मई को भी जारी रहेगा। जिस दिन दिल्ली में लगभग 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। इस बीच मौसम विभाग की मानें तो इस दिन धूलभरी आंधी के साथ बहुत हल्की बारिश होने के आसार हैं। लेकिन 5 मई को दिल्ली का मौसम अच्छा रहेगा क्योंकि इस दिन आसमान पर बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही हल्की बारिश का अनुमान जताया जा रहा है। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक नॉर्थ इंडिया के राज्यों में इसकी वजह से तापमान थोड़ा कम होगा लेकिन मध्य भारत में गर्मी में बदलाव नहीं होगा।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button