सेहत

मात्र आठ हफ्तों में आपके दिल को हेल्दी बना सकती है ये डाइट, आज से ही करें फॉलो : Vegetarian Diet

लोगों मे अक्सर वेजिटेरियन और नॉन-वेजिटेरियन डाइट को लेकर विवाद हो जाती है कुछ लोग जहां शाकाहारी आहार को बेहतर मानते हैं तो वहीं कुछ मांसाहारी भोजन को पसंद करते हैं। हालांकि अब हाल ही में दोनों डाइट को लेकर हैरान करने वाला खुलासा हुआ है।

वेजिटेरियन डाइट आपके दिल को बनाती है हेल्दी , स्टडी में हुआ हैरान कर देने वाला खुलासा : Vegetarian Diet

लोगों मे अक्सर वेजिटेरियन और नॉन-वेजिटेरियन डाइट को लेकर विवाद हो जाती है कुछ लोग जहां शाकाहारी आहार को बेहतर मानते हैं तो वहीं कुछ मांसाहारी भोजन को पसंद करते हैं। हालांकि अब हाल ही में दोनों डाइट को लेकर हैरान करने वाला खुलासा हुआ है।

वेजिटेरियन और नॉन-वेजिटेरियन डाइट

आजकल के लाइफ मे सेहतमंद रहने के लिए हेल्दी डाइट बेहद जरूरी होती है। डाइट को लेकर लोगों की अपनी अपनी पसंद होती है कुछ लोग अपनी पसंद के मुताबिक वेजिटेरियन और नॉन-वेजिटेरियन डाइट का चुनाव करते हैं। वैसे तो लंबे समय से इन दोनों डाइट को लेकर बहस चल रही है। यहां कुछ लोगों का यह मानना है कि वेजिटेरियन डाइट ज्यादा हेल्दी होती है, तो वहीं कुछ लोगों का  नॉन-वेजिटेरियन डाइट को ज्यादा बेहतर मानते हैं। हालांकि, हाल ही मे अब एक स्टडी सामने आई है, जिसने यह चौकाने वाला खुलासा किया है।

We’re now on WhatsApp. Click to join

स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के अध्ययन के अनुसार –

स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं द्वारा किए गए इस अध्ययन में पता चला कि लगातार 8 हफ्तों तक शाकाहारी डाइट फॉलो करने से दिल की बीमारी के खतरे को कम किया जा सकता है। यह स्टडी जेएसए नेटवर्क ओपन जर्नल में प्रकाशित की गई है। इस स्टडी में 22 जोड़ी जुड़वां बच्चों को शामिल किया गया था जिनमें शाकाहारी और मांसाहारी दोनों तरह की डाइट लेने वाले बच्चे शामिल किए गये थे। 8 हफ्तों के बाद इस अध्ययन मे पता चला कि नॉन-वेजिटेरियन डाइट लेने वाले बच्चों की तुलना में वेजिटेरियन डाइट लेने वाले बच्चों में खराब कोलेस्ट्रॉल (एलडीएल) का स्तर, इंसुलिन की मात्रा और मोटापे का स्तर कम पाया गया था। वेजिटेरियन डाइट के अनुसार प्लांट बेस्ड डाइट, जिसे आमतौर पर शाकाहार के रूप में जाना जाता है। जिसमें सब्जियों, अनाज, मेवे और फलों जैसे पौधों से मिलने वाले फूड आइटम्स को डाइट का हिस्सा बनाया जाता है।

Read More: Winter: सर्दियों में आलस को दूर करने के लिए फॉलो करें ये 5 टिप्स

वेजिटेरियन डाइट लेने के फायदे-

वेजिटेरियन डाइट हार्ट डिजीज के जोखिम को कम करने में मददगार होती है। और साथ ही फाइबर से भरपूर और लो कैलोरी होने की वजह से यह डाइट वेट मैनेजमेंट करने में सहायक होती है। इस डाइट मे शामिल फलों, सब्जियों और साबुत अनाज में मौजूद फाइबर कब्ज को रोकने और पाचन में सुधारने में मदद करता है। वैसे तो शाकाहारी भोजन ब्लड प्रेशर कम करने में भी मदद करता है इसके अलावा शाकाहारी भोजन कुछ कैंसर के खतरे को कम कर सकता है। वेजिटेरियन डाइट ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करती है और इसके साथ ही कुछ शोध से यह भी पता चलता है कि वेजिटेरियन डाइट अपनाने से आपकी उम्र भी लंबी हो सकती है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com   

Back to top button