सेहत

Brown Bread vs White Bread: ब्राउन ब्रेड बनाम व्‍हाइट ब्रेड, सेहत के लिए कौन सी है ज्यादा हेल्दी

Brown Bread vs White Bread: क्या आप जानते हैं नाश्ते में सबसे ज्यादा खाई जाने वाली ब्राउन ब्रेड और व्हाइट ब्रेड दोनों में कौन है सेहत के लिए ज्यादा बेहतर।

Brown Bread vs White Bread: जानिए ब्रेड खाने के फायदे और नुकसान

Brown Bread vs White Bread: ब्रेड एक ऐसा फूड आइटम है जिसे ब्रेकफास्ट में सबसे ज्यादा खाया और पसंद किया जाता है। ब्रेड को मैदा से तैयार किया जाता है लेकिन ब्राउन ब्रेड आमतौर पर साबुत गेहूं के आटे से बनाई जाती है। असल में काम के चलते लोगों में इतना समय नहीं होता कि वो टाइम लेने वाला हेल्दी ब्रेकफास्ट तैयार करें। इसलिए वो सबसे ज्यादा ब्रेड का सेवन करना पसंद करते हैं। लेकिन एक बात जो अक्सर हम सभी के दिमाग में चलती रहती है कि नाश्ते में ब्राउन ब्रेड का सेवन करना अच्छा है या व्हाइट ब्रेड का। अगर आप भी इसी बात को लेकर कंफ्यूज हैं तो हमने आपको कवर किया। आज हम आपको व्हाइट और ब्राउन ब्रेड में क्या बेहतर इससे जुड़े कुछ फैक्ट और वैल्यू बता रहे हैं जिससे आप खुद-ब-खुद अंदाजा लगा सकते हैं कि इन दोनों में क्या बेहतर है।

व्‍हाइट ब्रेड बनाम ब्राउन ब्रेड

पोषण को लेकर

ब्राउन ब्रेड विटामिन बी, आयरन, मैग्नीशियम और जिंक जैसे विटामिन और खनिजों का भी अच्छा स्रोत है। ये पोषक तत्व इम्यूनिटी बढ़ाने और शरीर को हेल्दी रखने में मददगार है। तो वहीं पर दूसरी ओर, रिफाइनिंग प्रक्रिया के दौरान खोए पोषक तत्वों की भरपाई के लिए सफेद ब्रेड को अक्सर विटामिन और खनिजों से रिच किया जाता है। लेकिन फिर भी ब्राउन ब्रेड को पोषण के मामले में ज्यादा अच्छा माना जाता है।

प्रोटीन को लेकर

ब्राउन ब्रेड में प्रोटीन अधिक पाया जाता है। 100 ग्राम ब्रेड में 0.5 ग्राम प्रोटीन होता है। यह अंतर बहुत महत्वपूर्ण नहीं है, लेकिन निश्चित रूप से यह ब्राउन ब्रेड को अधिक पोष्टिक बनाता है।

Read More:- Tofu Vs Paneer: टोफू और पनीर? सेहत के लिए क्या है सबसे ज्यादा बेहतर…

ग्लाइसेमिक इंडेक्स

ब्राउन ब्रेड और सफेद ब्रेड में किसमें पाया जाता है जीआई। ग्लाइसेमिक इंडेक्स (जीआई) है। जीआई मापता है कि कोई भोजन कितनी तेजी से रक्त शर्करा के स्तर को बढ़ाता है। हाई जीआई वाले फूड, जैसे कि सफेद ब्रेड, जल्दी से पच जाते हैं और रक्तप्रवाह में अवशोषित हो जाते हैं, जिससे ब्लड शुगर बढ़ सकता है।

ब्राउन ब्रेड या व्‍हाइट ब्रेड क्या खाएं?

लेकिन डाइटिशियंस का कहना है कि लोगों के मन में ऐसी धारणा है कि मल्टीग्रेन या फिर ब्राउन ब्रेड खाना व्‍हाइट ब्रेड की तुलना में सेहत के लिए अधिक फायदेमंद या फिर कम नुकसानदायक साबित होती है। डाइटिशियन के मुताबिक ब्रेड लेनी ही नहीं चाहिए। चाहे वह किसी भी प्रकार की ब्रेड हो, वो आपकी सेहत को फायदा पहुंचाने के बजाय नुकसान ही पहुंचाएगी। ऐसा इसलिए क्योंकि इनमें आर्टिफिशियल कलर, शुगर और अच्छी मात्रा में तेल का भी इस्तेमाल किया जाता है। यह सभी चीजें पेट और सेहत के लिए नुकसानदायक साबित होती है।

We’re now on WhatsApp. Click to join

ज्यादा ब्रेड खाने के नुकसान

  • ज्यादा ब्रेड खाना सेहत के लिए कई तरीकों से नुकसानदायक हो सकता है।
  • इसे खाने से शरीर में ब्लड शुगर लेवल बढ़ने के साथ ही साथ फैट की भी मात्रा बढ़ती है।
  • ब्रेड में रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट की मात्रा होती है, जिसे खाने से खून में ग्लूकोज लेवल बढ़ सकता है।
  • ज्यादा ब्रेड खाने से कार्डियोवैस्कुलर डिजीज होने की आशंका भी बढ़ जाती है। इससे हार्ट को नुकसान पहुंच सकता है।
  • ज्यादा ब्रेड खाने से पेट के हेल्दी बैक्टीरिया कम हो सकते हैं, जिससे पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।

घर पर बनाकर खा सकते हैं ब्रेड

  • अगर आपको ब्रेड खाने की क्रिविंग होती है तो ऐसे में घर पर ब्रेड बनाकर भी खा सकते हैं।
  • इसे बनाने के लिए आप आटे को अच्छे से गूंथ लें। आटा ज्यादा मुलायम नहीं होना चाहिए।
  • इसके लिए आपको इसमें नमक और बेकिंग सोडा मिलाना है और इसे अच्छे से बेक करना है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button