सेहत

आइए जाने बादाम खाने के कुछ फायदे

बादाम खाने के फायदे


हर रोज चार से पांच बादाम खाने से दिमाग की शक्ति बढ़ जाती है। कुछ लोग बिना भीगे बादाम खाते है, मगर  भीगे हुए बादाम खाने के कई फायदे होते है। भीगे हुए बादाम खाने से एक फायदा यह है, कि  याददाश्त अच्छी हो जाती है।

ऐसा कहा जाता है, कि बादाम को भिगाने से उसकी तासीर बदल जाती है। दरअसल, बादाम में पोटैशियम अधिक मात्र में उपलब्ध होता है और सोडियम कम मात्र में होता है। इसलिए  बादाम के  सेवन से रक्त संचार ठीक रहता है। साथ ही पूरे शरीर में अच्छी तरह आक्सीजन पहुंचता है।

खास कर उन लोगों के लिए बादाम बहुत उपयोगी होता है, जिन लोगों को कब्ज की समस्‍या रहती है। रोज सुबह  एक्सरसाइज से पहले चार से पांच बादाम खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। अगर आप को टेंशन रहती है तो आप शहद के साथ बादाम खाना चाहिए।  साथ ही बालों, त्‍वचा के लिए भी बादाम से अच्‍छी चीज कोई नहीं है। हम आप बता ने वाले है, बादाम खाने के फायदेः-

बादाम खाने के फायदे
बादाम

आइए जानें बादाम खाने के फायदे:

  • रोज सेवरे एक्सरसाइज करने से पहले चार से पांच बादाम, केला, बिस्कुट के साथ ग्रीन या सिर्फ लेमन टी लेनी चाहिए। ऐसा करने से  आप के   शरीर और दिमाग को पूरे दिन के लिए ईंधन मिलता है।
  • अगर आप बहुत जल्दी चीजों को भूल जाते है, तो रोज रात को बादाम की दस गिरी पानी में भिगोकर रख दें। फिर सुबह छिलका उतारकर बारीक करके 20 ग्राम मक्खन, 10 ग्राम मिस्री मिलाकर एक महीने तक रोज खाएं। ऐसा करने से आप के दिमाग की कमजोरी दूर हो जाएगी। साथ ही याददाश्त अच्छी हो जाएगी।
  • आज कल की भागती दौड़ती जिन्दगी में, लोगों की जिन्दगी में बहुत तनाव है। अगर आप भी तनाव में है, तो पानी में भीगे हुए बादाम के छिलके उतारकर बारीक पीस कर पेस्ट बना लें। उसके बाद एक गिलास गर्म दूध लें और उसमें बादाम का पेस्ट घोलें। इस में तीन चम्मच शहद भी डाल लें।
Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button