मनोरंजन

यारियां 2 : दिव्या खोसला कुमार की ‘यारियां 2’ का फर्स्ट लुक पोस्टर आया सामने,अट्रैक्टिव है फिल्म का फर्स्ट लुक

दिव्या खोसला कुमार की फिल्म 'यारियां 2' का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म का टीजर गुरुवार, 10 अगस्त को रिलीज होगा।

यारियां 2 :  फिल्म का टीजर गुरुवार, 10 अगस्त को रिलीज,दुल्हन बनीं दिव्या खोसला कुमार, दोस्ती संग रोमांस का दिखेगा तड़का 


साल 2014 में आई फिल्म ‘यारियां 2’ को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। अब 9 साल बाद फिल्म का सीक्वल बड़े पर्दे पर रिलीज होने के लिए तैयार है। दिव्या खोसला कुमार की फिल्म ‘यारियां 2’ का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म का टीजर गुरुवार, 10 अगस्त को रिलीज होगा।

‘यारियांं 2’ पहला पोस्टर रिलीज –

साल 2014 में आई फिल्म ‘यारियांं 2’ को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। अब 9 साल बाद फिल्म का सीक्वल बड़े पर्दे पर रिलीज होने के लिए तैयार है। पहले पार्ट में निर्देशक की भूमिका निभाने वाली दिव्या खोसला कुमार इस बार एक्टिंग करती नजर आने वाली हैं।अब एक पोस्टर जारी कर मेकर्स ने फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है। फिल्म के पोस्टर में दिव्या खोसला कुमार के साथ मीजान जाफरी और पर्ल वी पुरी नजर आ रहे हैं। यारियां 2 में बिल्कुल फ्रेश पेयर दर्शकों को देखने को मिलेगा। दिव्या दुल्हन के गेटअप में लोगों को आकर्षित कर रही हैं। फिल्म में दिव्या, पर्ल वी पुरी और मीजान के अलावा अनस्वरा रंजन, वरीना हुसैन, यश दासगुप्ता, प्रिया प्रकाश वारियर जैसे कलाकार भी दिखाई देंगे। इसकी प्रारंभिक रिलीज डेट 20 अक्टूबर बताई जा रही है। फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी विनय सप्रू और राधिका राव ने संभाली है।

Read More: Welcome 3 : ‘वेलकम 3’ में कॉमेडी के साथ लगेगा एक्शन का तड़का, कौन करेगा फिल्म को डायरेक्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Divya khosla (@divyakhoslakumar)

टी-सीरीज के इंस्टाग्राम अकाउंट पर –

अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर टी-सीरीज ने इस फिल्म का पहला पोस्टर आउट किया। जिसमें दिव्या खोसला कुमार दुल्हन के गेटअप में नजर आ रही हैं। उनका एक हाथ मीजान जाफरी के कंधें पर हैं और दूसरा पर्ल वी पुरी के कंधे पर। मीजान के चेहरे पर पोस्टर में जहां शरारत भरी हंसी है, तो वहीं पर्ल वी पुरी काफी गुस्से में नजर आ रहे हैं। इस पोस्टर को शेयर करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा, ‘कजिन बाय ब्लड, फ्रेंड बाय च्वाइस’।

Read More: SRK Releases New Teaser of Jawan: फैंस को काफी समय से था इंतजार, जवान का नया टीजर हुआ रिलीज

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Divya khosla (@divyakhoslakumar)


अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button