मनोरंजन

Suspense Movies: अगर आपको भी पसंद है सस्पेंस से भरपूर फिल्में, तो यह 5 मूवीज रहेंगी आपके लिए बेस्ट 

Suspense Movies: अगर आप भी उनमें से एक हैं जिन्हें सस्पेंस फिल्में देखने का शौक है तो आज हम आपको 5 ऐसी चुनिंदा फिल्मों के बारे में बताएंगे जिन्हें एक बार नहीं बल्कि बार-बार देखने का मन करेगा। आइये विस्तार से जानते हैं..

Suspense Movies: ‘कन्नूर स्क्वाड’ से ‘दृश्यम 2’ तक, 5 फिल्में जिन्होंने जीता दर्शकों का दिल 

Suspense Movies: फिल्में देखना किसे पसंद नहीं है और अगर बात सस्पेंस फिल्मों की हो तो दर्शकों का उत्साह और बढ़ जाता है। अगर आप भी उनमें से एक हैं जिन्हें सस्पेंस फिल्में देखने का शौक है तो आज हम आपको 5 ऐसी चुनिंदा फिल्मों के बारे में बताएंगे जिन्हें एक बार नहीं बल्कि बार-बार देखने का मन करेगा। आइये विस्तार से जानते हैं.. 

कन्नूर स्क्वाड:

कन्नूर स्क्वाड 28 सितंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।अब यह फिल्म डिज्नी + हॉटस्टार पर भी उपलब्ध है और दर्शकों की तरफ़ से प्यार मिल रहा है। यह एक क्राइम थ्रिलर है, जिसे रॉबी वर्गीस राज ने निर्देशित किया है और मोहम्मद शफी और रोनी डेविड राज ने लिखा है। फिल्म में ममूटी के साथ-साथ रॉनी डेविड राज, अजीस नेदुमंगद, शबरीश वर्मा, किशोर और विजयराघवन ने अहम भूमिका निभाई है।

अंधाधुन:

आयुष्मान खुराना की ‘अंधाधुन’ एक जबरदस्त सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म है। अभिनेता ने एक अंधे व्यक्ति की भूमिका निभाई जो एक हत्या के रहस्य की खोज करते समय फंस जाता है। इसमें तब्बू और राधिका आप्टे ने भी शानदार काम किया था। दर्शकों ने भी इसे काफी पसंद किया था। आयुष्मान के अभिनय को भी बहुत सराहा गया था।

रात अकेली है:

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म ‘रात अकेली है’ नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई और चर्चा में बनी रही। इसमें वह एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाते हैं जो एक मर्डर मिस्ट्री केस से निपटता है। इसमें राधिका आप्टे, श्वेता त्रिपाठी और तिग्मांशु धूलिया ने भी बेहतरीन काम किया है।

बदला:

अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू की फिल्म ‘बदला’ बहुत ही सफल रही थी। यह सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म ने दर्शकों को बहुत पसंद आई थी। इसे शाहरुख खान की प्रोडक्शन के तहत बनाया गया था। फिल्म ने रिलीज होते ही तहलका मचा दिया और इसके क्लाइमेक्स ने दर्शकों को काफी प्रभावित किया।

दृश्यम 2:

अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 2’ भी सस्पेंस से भरपूर थी, जिसने पहले ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। दूसरे पार्ट ने भी दर्शकों का दिल जीता। इसमें एक नौकर ने दिखाया कि कैसे वह पुलिस से बचाव करता है।

Read more:- Drishyam 2 Review : फिल्म है रहस्य और रोमांच से भरपूर, क्लाइमेक्स आपका दिल जीत लेगा।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

 

Back to top button