मनोरंजन

South SuperStar Vijay: विजय की ये 5 फिल्में सुपरहिट नहीं ब्लॉकबस्टर हुई है साबित, अब बॉक्स ऑफिस पर मचा रही हैं धमाल

विजय के फैंस उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते हैं। जानिए उनके 5 ऐसी फिल्में जो बॉक्स ऑफिस पर राज़ की।

South SuperStar Vijay: साउथ की इन 5 फिल्मों को निर्देशक एटली ने किया था डायरेक्ट


साउथ सुपरस्टार थलापति विजय किसी परिचय के मोहताज नहीं है। इस अभिनेता की लोकप्रियता दक्षिण से लेकर उत्तर तक फैली हुई है। यही वजह है कि उनके फैंस उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते हैं। जानिए उनके 5 ऐसी फिल्में जो बॉक्स ऑफिस पर राज़ की।
 बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों गदर मचा रही शाहरुख खान की जवान की चर्चा हर तरफ है। जहां कैमियो में दीपिका पादुकोण और संजय दत्त की तारीफें सुनने को मिल रही है तो वहीं साउथ सुपरस्टार थलपति विजय के फिल्म में कैमियो ना होने से फैंस के बीच निराशा है। हालांकि भले ही वह इस सुपरहिट फिल्म का हिस्सा ना हो। लेकिन उनकी ऐसी 5 फिल्में हैं, जिनमें सुपरहिट ही नहीं ब्लॉकबस्टर फिल्में हैं।

lMdb की लिस्ट के अनुसार

IMdb की लिस्ट के अनुसार, थलपति विजय की टॉप 5 बॉक्स ऑफिस फिल्मों में दो जवान के डायरेक्टर एटली ने डायरेक्ट की है, जिसे देखने के बाद फैन अपना दिल दे बैठेंगे।

ओवरसीज के लिए ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी ये फिल्म

पहली फिल्म बिगिल है, जो एक पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी एक महिला फुटबॉल टीम को प्रशिक्षित करने और अपने पिता की मौत का बदला लेने के लिए संघर्ष करने वाले इन्सान की है। इस फिल्म ने 180 करोड़ के बजट में दुनियाभर में 321 करोड़ की कमाई की थी। इसके चलते यह सुपरहिट थी। वहीं ओवरसीज के लिए यह ब्लॉकबस्टर थी। बिगिल को एटली ने डायरेक्ट किया था, जिसे प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है।

इस फिल्म को भी एटली ने किया था डायरेक्ट

दूसरी फिल्म मरसल है, जिसे भी एटली ने डायरेक्ट किया था। इसका बजट 120 करोड़ था वहीं दुनियाभर में फिल्म ने 267 करोड़ ग्रॉस किया था। भारत में 128 करोड़ की कमाई की थी। वहीं यह फिल्म भी ब्लॉकबस्टर कहलाती है। इसे डिजनी हॉटस्टार पर देखा जा सकता है।

इस फिल्म डिजनी हॉटस्टार पर देखा जा सकता है

तीसरी फिल्म सरकार है, जिसे एआर मुरुगादॉस ने डायरेक्ट किया था। 130 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 258 करोड़ का वर्ल्डवाइड ग्रॉस हासिल किया था। जबकि भारत में इसने 132 करोड़ हासिल किए थे। वहीं यह फिल्म भी ब्लॉकबस्टर फिल्म थी। इसे डिजनी हॉटस्टार पर देखा जा सकता है।

विजय की ये फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई

चौथी फिल्म थेरी है, जिसे भी एटली ने डायरेक्ट किया था। यह 72 करोड़ के बजट में बनी थी और वर्ल्डवाइड 168 करोड़ का ग्रॉस था। इसीलिए यह ब्लॉकबस्टर साबित हुई। यह प्राइम वीडियो पर मौजूद है।

थुप्पकी ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर कहा जाने वाला फिल्म बना

पांचवी फिल्म थुप्पकी है, जिसे एआर मुरुगादॉस ने डायरेक्ट किया था। इसका बजट केवल 60 करोड़ था, जिसने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 137 करोड़ का ग्रॉस हासिल किया था। इस फिल्म को ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर कहा जाता है। इसे डिजनी हॉटस्टार पर देखा जा सकता है।
अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com  

Back to top button