मनोरंजन

Sidhu Moosewala Mother’s Pregnancy: प्रेग्नेंट हैं दिवंगत सिद्धू मूसेवाला की मां, घर में गूंजेगी किलकारी, IVF की मदद से बच्चे को देंगी जन्म

Sidhu Moosewala Mother's Pregnancy: सिंगर सिद्धू मूसेवाला अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे। सिद्धू मूसेवाला को गोली मारकर हत्या की खबर से उनके घर में मातम छा गया था। लेकिन अब इसी बीच सिद्धू मूसेवाला के घर में खुशियां आने की खबर सामने आ रही है।

Sidhu Moosewala Mother’s Pregnancy: प्रेग्नेंट हैं सिद्धू मूसेवाला की मां, दिवंगत सिंगर के घर में आने वाली हैं खुशियां

पॉपुलर सिंगर और रैपर शुभदीप सिंह सिद्धू उर्फ सिद्धू मूसेवाला की मौत के बाद हर तरफ शौक की लहर दौड़ गई थी। 29 मई 2022 को इनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद उनका पूरा परिवार सदमे में था। अब उनके घर पर खुशियां आने वाली हैं। आपको बता दें कि इस बात को उनके एक रिश्तेदार ने कंफर्म किया है कि चरण कौर मूसेवाला कुछ ही दिनों में अपने बच्चे को जन्म देने वाली हैं। हालांकि पिता की तरफ से अभी कोई भी बयान सामने नहीं आया है।

IVF से प्रेग्नेंट हैं चरण कौर

बताया जा रहा है कि दिवंगत सिंगर और रैपर सिद्धू मूसेवाला की मां चरण कौर प्रेग्नेंट हैं। सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता नन्हे मेहमान का स्वागत करने वाले हैं। चरण कौर IVF की मदद से प्रेग्नेंट हुई हैं और March में मां बनने वाली हैं। इस खबर के आने के बाद सिद्धू मूसेवाला के फैंस खुश हैं। खबरों के मुताबिक, सिद्धू मूसेवाला के ताऊ ने इस खुशखबरी को शेयर किया है।

खुशी से झूम उठे फैंस

हालांकि, सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता ने अभी तक इन खबरों को कंफर्म नहीं किया है। इस खबर को सुनने के बाद जहां कई लोग हैरान हैं, तो सिंगर के फैंस खुशी से झूम उठे हैं। उनका मानना है कि सिंगर सिद्धू मूसेवाला का फिर से पुनर्जन्म होने वाला है। हालाकिं, सिंगर के पेरेंट्स ने अभी तक इन खबरों को कंफर्म नहीं किया है।

Read More:- Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda: क्या विजय से शादी करेंगी एक्ट्रेस रश्मिका? एक पोस्ट पर दी अपनी प्रतिक्रिया- ‘पति VD जैसा होना चाहिए’

सार्वजनिक कार्यक्रमों में आतीं थीं नजर

आपको बता दें कि जब से सिद्धू मूसेवाला की मौत हुई थी। तब से उनकी मां ने सार्वजनिक कार्यक्रमों में आना जाना कम कर दिया था। कुछ छह महीने से वो किसी भी कार्यक्रम में नजर नहीं आई थी, जिसको लेकर अटकले लगाई जा रही थी, कि उनके पिता बलकौर सिंह बठिंडा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। इसलिए वो कहीं भी नजर नहीं आ रही हैं। लेकिन जो खबर सामने आई है उसके बाद लोगों की चर्चाएं और ज्यादा बढ़ गई हैं।

कब देंगी दूसरे बच्चे को जन्म?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिद्धू मूसे वाला (Sidhu Moosewala) की मां मार्च के महीने में अपने बच्चे को जन्म देंगी। ऐसा कहा जा रहा है कि सिद्धू मूसे वाला के माता-पिता ने सुरक्षा कारणों की वजह से प्रेग्नेंसी की खबरों पर किसी भी तरह से बात करने से मना कर दिया है। आपको बता दें कि सिद्धू मूसे वाला के परिवार ने उनके निधन के बाद भी उनका सोशल मीडिया अकाउंट एक्टिव कर रखा हुआ है। जिस पर वह आए दिन कभी गाने, तो कभी उनकी फोटोज शेयर करते रहते हैं।

Read More:- Deepika Padukone Pregnancy: क्या मां बनने वाली हैं दीपिका? फोटो देख फैंस ने किए कई तरह के कमेंट, बोले- ये प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट है

29 साल की उम्र में हुई थी हत्या

बता दें कि सिद्धू मूसेवाला की साल 2022 में अपने दो साथियों के साथ गाड़ी से जा रहे थे तभी एक गाड़ी में सवार दो लोगों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी थी। सिद्धू मूसेवाला अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे और उनकी हत्या के बाद घर में मातम छा गया था। सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता के लिए इस गम से बाहर काफी कठिन रहा है। आखिरकार एक बार फिर सिद्धू मूसेवाला के घर में खुशियां दस्तक देने वाली हैं। बताते चलें कि साल 1993 में जन्मे शुभदीप सिंह सिद्धू उर्फ ​​सिद्धू मूसेवाला की अच्छी फैन फॉलोइंग हैं।

कम उम्र में बनाया था बड़ा नाम

सिद्धू मूसेवाला की बात करें तो उनका जन्म 17 जून 1993 में हुआ था। सिंगर का असली नाम शुभदीप सिंह सिद्धू था, लेकिन लोग उन्हें सिद्धू मूसेवाला के नाम से जानते थे। कम उम्र में उन्होंने अपनी तगड़ी पहचान बनाई थी। उन्होंने कई हिट गाने गाए थे, लेकिन उन्हें गैंगस्टर रैप सॉन्ग के लिए जाना जाता था।

We’re now on WhatsApp. Click to join

विवादों से था सिंगर का नाता

पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में सिद्धू मूसेवाला को विवादित सिंगर के तौर पर भी जाना जाता था। उनपर खुलेआम गन कल्चर को बढ़ावा देने का आरोप था। लेकिन फिर भी फैंस उनपर फिदा रहते थे। मगर 29 मई 2022 वो दिन था, जब पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री की शान कहे जाने वाले सिद्धू मूसेवाला जिंदगी की जंग हार गए थे। कुछ गुंडों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button