मनोरंजन

Shark Tank India Judges Net worth: अरबों के मालिक है इस टेलीविजन रियलिटी शो के जज

इंट्रप्रेन्योर क्षेत्र भारतीय इकोनामिक ग्रोथ के लिए बहुत ही फायदेमंद है। ऐसे इंट्रप्रेन्योर्स को बढ़ावा देने के लिए सोनी इंटरटेनमेंट टेलीविजन पर “शार्क टैंक इंडिया” नाम का शो प्रसारित किया जाता है।

Shark Tank India Judges Net worth: जानिए कौन हैं इस रियलिटी शो के जज और उनकी नेटवर्थ

Highlight:

  • विनीता सिंह शार्क टैंक इंडिया की सबसे स्टाइलिश जज में से एक रही हैं। उन्होंने आईआईटी मद्रास से इलेक्ट्रिक इंजीनियरिंग के बाद आईआईएम अहमदाबाद से एमबीए की पढ़ाई की है। वह देश की बड़ी कॉस्मेटिक कंपनी Sugar की को फाउंडर भी है।
  • अमन गुप्ता शार्क टैंक इंडिया के सबसे पॉपुलर जज में से एक हैं। उनकी अनोखा अंदाज लोगों को शो के पहले सीजन में भी बहुत पसंद आया था। अमन गुप्ता ने पॉपुलर आडियो ब्रांड boAt की शुरुआत की थी।

Shark Tank India Judges Net worth: भारतीय लोग टेलीविजन रियलिटी शो के दीवाने होते हैं। भारत में कई टेलीविजन रियलिटी शो दिखाए जाते हैं जो गाने, डांस परफॉर्मेंस, क्विज जैसे विषयों पर आधारित होते हैं। लेकिन शायद पहली बार ऐसा कोई टीवी शो है, जो बिजनेस आधारित रियलिटी शो है। इस शो का उद्देश्य भारतीय युवा को स्वयं का रोजगार शुरू करने के लिए प्रोत्साहित करना है। इस रोचक शो का नाम शार्क टैंक इंडिया है। इस शो के निर्णायक बहुत बड़े उद्यमी हैं। इन्होंने अपने उद्यम के क्षेत्र में भिन्न-भिन्न प्रकार की उपलब्धियां हासिल की हैं।

कई सारे युवा आज छोटे स्तर पर स्वयं का रोजगार शुरू करके उपलब्धि हासिल कर रहे हैं। ना केवल पुरुष बल्कि महिलाएं भी व्यवसाय के क्षेत्र में उपलब्धियां छू रही है। आज भारत में कई सारी महिला उद्योगपति हैं, जिन्होंने बिजनेस के क्षेत्र में बहुत बड़ा मुकाम हासिल कर भारत देश का नाम रोशन किया है।

इंट्रप्रेन्योर क्षेत्र भारतीय इकोनामिक ग्रोथ के लिए बहुत ही फायदेमंद है। ऐसे इंट्रप्रेन्योर्स को बढ़ावा देने के लिए सोनी इंटरटेनमेंट टेलीविजन पर “शार्क टैंक इंडिया” नाम का शो प्रसारित किया जाता है।

फेमस रियलिटी शो शार्क टैंक इंडिया का दूसरा सीजन आ चुका है। शो ने अपने पहले सीजन में बड़ी लोकप्रियता कमाई थी। इस शो में नए-नए एंटरप्रेन्योर अपने बिजनेस आइडिया को लेकर आते हैं। इसमें वह शो के जज के सामने अपने बिजनेस मॉडल को रखकर उसके लिए फंडिंग जुटाने की कोशिश करते हैं। पहले सीजन की तरह इस बार भी अमन गुप्ता, पीयूष बंसल, विनीता सिंह, अनुपम मित्तल, नमिता थापर एक बार भी नजर आएंगे। वहीं दूसरे सीजन में भारत पे के को-फाउंडर रहे अशनीर ग्रोवर नजर नहीं आएंगे। इस बार उनकी जगह कार देखो ग्रुप के फाउंडर अमित जैन नजर आने वाले हैं। तो आइये जानते है शार्क टैंक इंडिया के जज और उनकी नेटवर्थ कितनी है।

1. विनीता सिंह

विनीता सिंह शार्क टैंक इंडिया की सबसे स्टाइलिश जज में से एक रही हैं। उन्होंने आईआईटी मद्रास से इलेक्ट्रिक इंजीनियरिंग के बाद आईआईएम अहमदाबाद से एमबीए की पढ़ाई की है। वह देश की बड़ी कॉस्मेटिक कंपनी Sugar की को फाउंडर भी है। विनीता सिंह की नेटवर्थ 300 करोड़ रुपये है।

2. अनुपम मित्तल

अनुपम मित्तल People Group के फाउंडर हैं। वे शादी Shaadi.com और कुछ अन्य कंपनियों के मालिक हैं। उनकी नेट वर्थ 185 करोड़ रुपये आंकी गई है। मित्तल की अन्य कंपनियों में मकान डाॅट काॅम, मौज मोबाइल और पीपल पिक्चर्स जैसे कारोबार हैं।

3. अमित जैन

शार्क टैंक के मेकर्स ने इस बार अशनीर ग्रोवर की जगह कार देखो ग्रुप के फाउंडर अमित जैन को रिप्लेस किया गया है। अमित जैन ने आईआईटी दिल्ली से पढ़ाई की है इसके बाद उन्होंने देश में ऑनलाइन कार बेचने के लिए प्लेटफॉर्म CarDekho.Com की शुरुआत साल 2007 में अपने भाई के साथ की है। इसके अलावा अमित जैन इंश्योरेंसदेखो.कॉम के भी मालिक हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमित जैन की नेटवर्थ करीब 2,980 करोड़ रुपये की है।

Read more: Inspirational Women In India: भारत की 10 ऐसी महिलाएं जिस पर देश करता है गर्व

4. अमन गुप्ता

अमन गुप्ता शार्क टैंक इंडिया के सबसे पॉपुलर जज में से एक हैं। उनकी अनोखा अंदाज लोगों को शो के पहले सीजन में भी बहुत पसंद आया था। अमन गुप्ता ने पॉपुलर आडियो ब्रांड boAt की शुरुआत की थी। वह कंपनी के को फाउंडर और सीएमओ हैं। इसके अलावा कंपनी स्मार्टवॉच और इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम कैटेगरी के कई सामान बेचती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमन गुप्ता की कुल नेट वर्थ 700 करोड़ रुपये के आसपास है।

5. नमिता थापर

देश की बड़ी फार्मा कंपनी एमक्योर की नमिता थापर सीईओ हैं। उन्होंने अमेरिकन कंपनी GlaxoSmithKline में काम किया है। उनकी कुल नेटवर्थ करीब 600 करोड़ रुपये के आसपास है।

6. पीयूष बंसल

पीयूष बंसल शार्क टैंक इंडिया के सबसे चर्चित जज में से एक रहे हैं। वह 36 साल के हैं और देश की बड़ी आईवियर कंपनी लेंसकार्ट के सीईओ हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पीयूष बंसल की नेटवर्थ करीब 600 करोड़ रुपये की है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button