मनोरंजन

अर्शी खान के ये 7 राज़ जिसे सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश!

बिग बॉस 11 की सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल मेंबर: अर्शी खान


अर्शी खान, बिग बॉस के घर की एक कंट्रोवर्शियल मेंबर हैं, जो घर में अक्सर ही चर्चाओं में शामिल नज़र आती हैं। अर्शी के बारे में आज आपको कुछ ऐसे राज़ बताने जा रहे हैं, जिन्हें जानकर आपको भी हैरानी होगी। जी हां, इनकी इंटीमेसी किस्से से लाकर इनकी शादी तक के कुछ राज़ ऐसे हैं, जिनके बारे में जानकर हर कोई हैरान है।

अर्शी खान, बिग बॉस
अर्शी खान, बिग बॉस

अर्शी खान और उनके राज़:-

50 साल के बुजुर्ग से की शादी

फिलहाल तो अर्शी खान बिग बॉस के घर के अंदर हैं, लेकिन आज-कल इन्टरनेट और यू-ट्यूब पर घर के बाहर वो कई बातों को लेकर चर्चाओं में हैं। ख़बरों से ये पता चला है कि अर्शी अपने उम्र से काफी बड़े इंसान लगभग 50 साल के एक बुजुर्ग से शादी कर चुकी हैं। ऐक्ट्रेस और मॉडल गहना वशिष्ठ ने खुद इस बात के बारे में लोगों को जानकारी दी हैं और साथ ही साथ उन्होंने ये भी कहा है कि वो बिग बॉस के गेम में बने रहने के लिए अपनी उम्र को लेकर भी झूठ बोल रही हैं।

अर्शी के खिलाफ 10 क्रिमिनल केस

हाल ही में सूत्रों के द्वारा बताया जा रहा है कि अर्शी के खिलाफ कई क्रिमिनल केस भी दर्ज हैं। खबर तो ये है कि अर्शी के खिलाफ 10 क्रिमिनल केस भी दर्ज हैं। गहना वशिष्ठ का कहना है कि वो खुद भोपाल से हैं और अर्शी के बारे में सब कुछ जानती हैं। गहना का कहना है कि अर्शी ने बिग बॉस के घर में बहुत सारे झूठ बोलें हैं और ये सारे झूठ वो सिर्फ गेम में बने रहने के लिए बोल रही हैं।

हितेन और अर्शी
हितेन और अर्शी

अब बिग बॉस में भी फ्लर्टिंग

बिग बॉस के घर में अर्शी, हितेन के साथ फ्लर्ट करती नजर आ रही हैं। अर्शी अपनी फेक आइडेंटिटी की वजह से भी चर्चा का सबब बन रहीं हैं। अर्शी अपने बारे में कई गलत जानकारियां भी दी हैं। गहना ने अर्शी के बारे में ऐसी-ऐसी बातें बताई हैं जिन्हें सुनकर कोई भी हैरान हो जाएगा कि कोई सुर्खियां बटोरने के लिए ऐसा कैसे कर सकता है?

अर्शी की असली उम्र है 32 साल

गहना वशिष्ठ का कहना है कि अर्शी खान की असली उम्र 32 साल की हैं और बिग बॉस में झूठ बोला कि उनकी उम्र 27 साल है। गहना का कहना है कि उन्होंने अपनी उम्र को पांच साल कम कर दिया। गहना वशिष्ठ का कहना है कि वो अर्शी को बचपन से जानती हैं इसीलिए उनके सारे राज़ भी उन्हें पता हैं।

पाक क्रिकेटर से अफेयर

अर्शी खान पाकिस्तान के क्रिकेटर शाहिद आफरीदी के साथ अफेयर को लेकर चर्चाओं में रही हैं। कहा जाता है कि अर्शी और आफरीदी का काफी वक़्त तक अफेयर रह चुका है। इस बात की पुष्टि तो खुद अर्शी ने भी की है। इन दोनों के साथ की कई ऐसी तस्वीरें हैं, जो अर्शी खान के घर में आने से पहले ही सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी।

शाहिद आफरीदी और अर्शी खान
शाहिद आफरीदी और अर्शी खान

पढ़ाई के बारे में भी झूठ

‘बिग बॉस 11’ में जाने के लिए उन्होनें अपनी पढ़ाई-लिखाई के बारे में भी गलत जानकारी दी है। गहना का कहना है कि उनके पास अर्शी के पढ़ाई लिखाई से जुड़े तमाम सबूत मौजूद हैं। गहना ने कहा कि वो इस बात से हैरान हैं कि कैसे चैनल और मेकर्स और बिग बॉस की ओर से ऐसे लोगों को चुना जाता है, जिनकी जिंदगी ही झूठ पर टिकी हो।

आफरीदी से मिली भी नहीं

अर्शी ने बताया था कि उनका रिलेशन शाहिद अफरीदी के साथ रह चुका है कि और दोनों इंटिमेट भी हुए हैं। लेकिन गहना का कहना है कि अफरीदी के साथ इंटिमेट होने की बात भूल जाएं अर्शी खान उनसे कभी आमने-सामने भी नहीं मिलीं। उन्होंने बताया कि अर्शी और अफरीदी की कभी फोन पर भी बातचीत नहीं हुई है। इतनी सारी बातें जिनमें से पता नहीं कि क्या सच है और क्या झूठ लेकिन ये बातें काफी हैरानजनक हैं।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at info@oneworldnews.in

Back to top button