मनोरंजन

ऋचा चड्ढा के कहा फिल्मों में महिलाओं के किरदार को अच्छा नहीं दिखाया जाता

बॉलीवुड की अभिनेत्री ऋचा चड्ढा का कहना है कि बॉलीवुड की सभी फिल्मों में महिलाओं के किरदार को अच्छा नहीं दिखाया जाता है। ऋचा चड्ढा ने एक चर्चा में यह कहा कि, मनोरंजन जगत में बनने वाली सभी फिल्मों में महिलाओं के अच्छे किरदार को नहीं दिखाया जाता है। मगर बॉलीवुड में काफी अच्छी फिल्में भी बनी हैं।

ऋचा चड्ढा का यह भी कहना है, कि बॉलीवुड में ऐसे समझदार लोग भी है, जो महिलाओं और  बच्चों के खिलाफ हिंसा और तस्करी को सहन नहीं करते है।

richa-chadha_640x480_71473433764

ऋचा चड्ढा

अभिनेत्री ने उस घटना का जिक्र भी किया, जिसने उन्हें काफी प्रभावित किया। उन्‍होनें कहा कि,  ‘मैं और चार्ली’ फिल्‍म की शूटिंग कर रही थी, जब मेरी किशोर पुनर्वास केंद्र में एक लड़के से मुलाकात हुई। उस लड़के को अपनी पड़ोस की 11 साल की एक लड़की के साथ दुष्कर्म के आरोप में यहां लाया गया था। उस लड़के ने काफी आराम से अपने अपराध के बारे में बात की।  अभिनेत्री फिर कहा कि इस प्रकार के लोग पुनर्वास केंद्र में रहकर भी नहीं सुधर सकते है।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button