मनोरंजन

रिलीज हुआ फिल्म ‘मैं अटल हूं’ का पहला गाना, ‘हर दिल में उठेगी गूंज, जब बजेगी रामधुन: Ram Dhun Song

फिल्म 'मैं अटल हूं' का पहला गाना 'राम धुन' आज यानी गुरुवार को रिलीज हो गई। उससे पहले बुधवार को गाने का टीजर जारी किया है।

जानिए अभिनेता ने गाना शेयर करते हुए सोशल मीडिया पर क्या लिखा, कमेंट की लग गई बौछार: Ram Dhun Song


पंकज त्रिपाठी की फिल्म ‘मैं अटल हूं’ का पहला गाना, 4 जनवरी यानी आज रिलीज़ हो गया है। कैलाश खेर द्वारा गाए गए ट्रैक का टीज़र 3 जनवरी को रिलीज़ किया गया था।

Ram Dhun Song: देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की बायोपिक ‘मैं अटल हूं’ इस महीने रिलीज के लिए तैयार है। इसमें अभिनेता पंकज त्रिपाठी लीड रोल में हैं। अटल बिहारी बाजपेयी के लुक में एक्टर दमदार लग रहे हैं। इस फिल्म की रिलीज से पहले फैंस को एक बड़ा तोहफा मिलने जा रहा है। इस फिल्म का पहला गाना रिलीज हो गया है। पंकज त्रिपाठी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट से गाने का टीजर साझा किया है।

We’re now on WhatsApp. Click to join

अभिनेता ने गाना शेयर करते हुए क्या लिखा

इसे शेयर करते हुए, पंकज त्रिपाठी ने पोस्ट किया, ‘हर दिल में उठेगी गूंज, जब बजेगी रामधुन। ‘ मैं अटल हूं’ सिनेमाघरों में 19 जनवरी 2024 को रिलीज़ होगी। गाना आज यानी 4 जनवरी को रिलीज़ हो गई।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pankaj Tripathi (@pankajtripathi)

हाल ही में लॉन्च हुआ था ‘मैं अटल हूं’ का ट्रेलर

‘मैं अटल हूं’ का ट्रेलर हाल ही में लॉन्च किया गया था। यह हमें अटल बिहारी वाजपेयी के शुरुआती दिनों से लेकर उनकी युवावस्था से लेकर उनके राजनीतिक करियर और भारत में क्रांति लाने के उनके समर्पण के बारे में बताता है।

Read More:  फिल्म ‘मेरी क्रिसमस’ को टक्कर देगी ये फिल्में, देखें किनके नाम हैं शामिल?: January Movies 2024

आज हुआ फिल्म का पहला गाना रिलीज

फिल्म ‘मैं अटल हूं’ का पहला गाना ‘राम धुन’ आज यानी गुरुवार को रिलीज हो गई। उससे पहले बुधवार को गाने का टीजर जारी किया है। इस गाने को कैलाश खेर ने अपने सुरीले कंठ से सजाया है। पंकज त्रिपाठी ने गाने का टीजर साझा सोशल मीडिया पर साझा किया है।

टीजर में नजर आई पंकज त्रिपाठी की झलक

गाने के टीजर में पंकज त्रिपाठी की झलक भी नजर आ रही है। उनका लुक काफी पसंद किया जा रहा है। यूजर्स कमेंट करके अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। साथ ही फिल्म को लेकर भी अपनी खुशी जता रहे हैं। इस फिल्म को लेकर पंकज त्रिपाठी बेहद उत्साहित हैं। एक बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, ‘ये मेरे लिए एक फिल्म से कहीं ज्यादा है। अटल बिहारी बाजपेयी के किरदार को अदा करना मेरे दिल के बेहद करीब है। फिल्म हमें उनके जीवन के विभिन्न चरणों से गुज़रने और भारत के दिवंगत पूर्व प्रधान मंत्री से परिचित कराती है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com 

Back to top button