मनोरंजन

देखिए, विदेश में कैसे देशी गर्ल ने दिखाई भारतीय होने की पहचान!

प्रियंका चोपड़ा की हॉलीवुड में लोकप्रियता दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। जी हां, हाल ही में बॉलीवुड की देश गर्ल अमेरिका के पॉपुलर टॉक शो ‘द टुनाइट शो स्टारिंग जिमी फालन’ में नजर आई थी।

इस शो में प्रियंका ने भारतीय पंजाबी होने का अच्छा-खासा नमुना पेश किया। प्रियंका ने होस्ट जिमी के साथ 20 सैकंड में चिकन विंग्स खाने का कॉम्पटिशन लड़ा, जिसमें सबसे ज्यादा विंग्स खाकर देशी गर्ल विनर बनी। बता दें, इस वीडियो को अब-तक 8 लाख बार देखा जा चुका है।

इस टॉक शो की वीडियो के वायरल होने पर प्रियंका की लोकप्रियता जैसे और बढ़ती दिखी। इस वीडियो के साथ प्रियंका यूएस फेसबुक ट्रेंड में सबसे आगे निकल गई, उन्होंने ट्रम्प और ओ जे सिम्पसन जैसी बड़ी हस्तियों को पीछे छोड़ दिया।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button