मनोरंजन

प्रियदर्शनी चटर्जी बनी फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2016

दिल्ली की प्रियदर्शनी चटर्जी को एफबीबी फेमिना 2016 मिस इंडिया वर्ल्ड का  विजेता घोषित किया गया है। फिल्मी सितारों और फैशन की दुनिया से भरी हस्तियों के बीच बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने इसकी घोषणा की।

प्रियदर्शनी ‘मिस वर्ल्ड 2016’ प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। उन्होंने प्रथम रनर अप रही बंगलुरू की सुश्रुति कृष्णा और लखनऊ की पंखुरी गिदवानी को पराजित कर यह उपलब्धि हासिल की है।

इस प्रतियोगिता विजेता की घोषणा से पहले शाहरुख ने अपनी आने वाली फिल्म ‘फैन’ का प्रमोशन भी किया और प्रतियोगियों के साथ अपने फिल्म के गाने पर डांस भी किया।

Cfqe4aQWEAApXeT

प्रतियोगिता की जूरी में संजय दत्त, यामी गौतम, अर्जुन कपूर, कबीर खान, एमी जैक्शन, मिस वर्ल्ड 2015 मिरजा लालगुना, टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा, एकता कपूर, डिजायनर मनीष मल्होत्रा और शने पीकाक शामिल थे।

शो की मेजबानी फिल्मकार करन जौहर और अभिनेता मनीष पॉल ने की थी और साथ ही अभिनेता वरुण धवन ने समारोह में अपनी नृत्य प्रस्तुति दी। उनके अलावा अभिनेता शाहिद कपूर, टाइगर श्रॉफ और अभिनेत्री जैकेलिन फर्नांडिस ने भी  अपनी फिल्मों के मशहूर गानों  पर परफॉर्मेंस किया।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button