मनोरंजन

Parineeti Chopra Birthday: परिणीति का इन्वेस्टमेंट बैंकिंग से बॉलीवुड एक्ट्रेस तक का सफर

Parineeti Chopra Birthday: परिणीति ने अपने करियर की शुरुआत 'लेडीज वर्सेज रिकी बहल' से की थी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि परी का बचपन से ही बॉलीवुड में आना कैसे शुरू हुआ? अगर नहीं तो आइए आज हम आपको उनसे जुड़े कुछ खास किस्सों के बारे में बताते हैं।

Parineeti Chopra Birthday: क्या आप जानते हैं परी ने अपने करियर की शुरुआत ‘लेडीज वर्सेस रिकी बहल’ से की थी?


बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इस साल शादी के बाद पहली बार अपना जन्मदिन राघव चड्ढा के साथ मनाएंगी। आपको बता दें कि परिणीति हाल ही में 24 सितंबर को राघव चड्ढा के साथ शादी के बंधन में बंधी हैं। हर साल परिणीति 22 अक्टूबर को अपना जन्मदिन मनाती हैं और इस साल वह अपना 35वां जन्मदिन मनाएंगी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by @parineetichopra

परिणीति ने अपने करियर की शुरुआत ‘लेडीज वर्सेज रिकी बहल’ से की थी, लेकिन क्या आप जानते हैं कि परिणीति का दिलचस्प इन्वेस्टमेंट बैंकिंग बनने  में था, तो फिर उनकी बॉलीवुड में एंट्री कैसे हुई? अगर नहीं तो आइए आज हम आपको उनसे जुड़े कुछ खास किस्सों के बारे में बताते हैं।

परिणीति चोपड़ा का जन्म

एक्ट्रेस का जन्म हरियाणा के अंबाला शहर में एक हिंदू परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम पवन चोपड़ा और माता का नाम रीना चोपड़ा है। प्रियंका चोपड़ा, मीरा चोपड़ा और बार्बी हांडा परी की चचेरी बहनें हैं।

अंबाला से किया स्कूल कम्पलीट 

हरियाणा अंबाला के कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी, अम्बाला स्कूल से ही पूरा किया है। परिणीति शुरू से ही पढ़ाई में बहुत अच्छी रही हैं। शायद बहुत कम लोग जानते होंगे कि उन्होंने 12वीं क्लास में टॉप किया था और राष्ट्रपति ने उन्हें सम्मानित भी किया था। 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by @parineetichopra

12वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद परी कॉलेज की पढ़ाई के लिए इंग्लैंड चली गईं। परिणीति ने इंग्लैंड के मैनचेस्टर बिजनेस स्कूल,बिजनेस कॉलेज में प्रवेश लिया, जहां उन्होंने बिजनेस, फाइनेंस और इकोनॉमिक साइंसेज में ऑनर्स की डिग्री हासिल की और फिर भारत लौट आईं। आपको बता दें कि परिणीति ने अपना करियर इन्वेस्टमेंट बैंकिंग में बनाने का इरादा किया था। कुछ समय तक उन्होंने एक बैंक में भी काम किया, लेकिन मंदी के कारण उनकी नौकरी चली गयी। फिर वह 2009 में भारत लौट आईं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by @parineetichopra

2,000 रुपये प्रति माह की इंटर्नशिप मिली

भारत में वापस लूटने के बाद भी  उन्हें नौकरी नहीं मिल रही थी। इसके बाद वह एक बार अपनी बहन प्रियंका चोपड़ा के साथ एक स्टूडियो में गईं और वहां उन्हें 2,000 रुपये प्रति माह की इंटर्नशिप मिली। उनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी इसलिए परिणीति ने काम करने का फैसला किया और धीरे-धीरे फिल्मों में अपना करियर शुरू किया।  

Read more:- Parineeti Chopra Wedding: परिणीति चोपड़ा के लहंगे में क्या है खास, जिसे बनाने में लगे 104 दिन?

प्रियंका चोपड़ा को एक्टिंग करते देख परिणीति को लगा कि वह भी यह कर सकती हैं। फिर उन्होंने एक्टिंग स्कूल जाने का फैसला किया और यशराज बैनर के साथ तीन फिल्मों का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया। 2011 में, परिणीति ने रणवीर सिंह और अनुष्का शर्मा के साथ ‘लेडीज़ वर्सेज रिकी बहल’ में एक साइड रोल निभाया और उनके प्रशंसकों को उनका किरदार पसंद आया। इसके बाद 2012 में उन्होंने अर्जुन कपूर के साथ ‘इश्कजादे’ में लीड एक्टर के तौर पर डेब्यू किया और इस फिल्म के लिए उन्हें स्पेशल मेंशन नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिला।

इसके बाद परिणीति ने ‘शुद्ध देसी रोमांस’, ‘हंसी तो फंसी’, ‘गोलमाल अगेन’ जैसी कई फिल्मों में काम किया। फिल्मों के बाद वह एक साल तक बड़े पर्दे पर नजर नहीं आईं, लेकिन उन्होंने ठान लिया था कि वह फिल्मों से दूर नहीं जाएंगी। उन्होंने वजन कम करने के लिए डिटॉक्स प्रोग्राम अपनाया और आज परिणीति सबसे फिट अभिनेत्रियों में से एक हैं।

परिणीति एक क्लासिकल सिंगर भी हैं, उनका पहला गाना ‘माना की हम यार’ था। वहीं हाल ही में ‘ओ पिया’ गाना गाया था जिसे उन्होंने अपने पति राघव चड्ढा को डेडिकेट किया था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by @parineetichopra

साथ ही आपको बता दें कि परिणीति फिल्म मिशन रानीगंज को लेकर सुर्खियों में हैं, यह फिल्म 6 अक्टूबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और अगले साल परी की एक और फिल्म चमकीला रिलीज होने वाली है जिसका निर्देशन इम्तियाज अली कर रहे हैं और ये फिल्म सितंबर 2024 में देखने को मिलेगी

Read more:- Parineeti chopra reception: परिणीति और राघव की शादी का रिसेप्शन होगा 2 जगहों पर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by @parineetichopra

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button