मनोरंजन

बड़ी मुशकिलो  से शूट हुआ था गाना  ‘ज़िन्दगी  की यही रीत हैं’ – अनिल कपूर ने शेयर किया दिलचस्प किस्सा 

जाने फिल्म ‘मिस्टर इंडिया’ से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से


बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। उनमे से एक है ‘मिस्टर इंडिया’। अनिल कपूर की सुपरहिट फिल्म ‘मिस्टर इंडिया’ को 34 साल पूरे हो गए है। इस मौके पर अनिल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस फिल्म का गाना ‘जिंदगी की यही रीत है’ का वीडियो शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने यह बताया कि यह गाना किन मुश्किलों के बीच बनकर तैयार हुआ। अनिल कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा ‘मिस्टर इंडिया मेरे लिए हमेशा एक महत्वपूर्ण फिल्म रहेगी। उन्होंने कहा मुझे याद है जब 34 साल पहले हमने इस सफर की शुरुआत की थी तो मैं चीजों की जानकारी के लिए जुनूनी हुआ करता था। जब मैं ‘जिंदगी की यही रीत है’ गाने की धुन सुना करता था। तो मै इसमें सिर्फ किशोर दा की आवाज इमेजिन करता था। तब लोग किशोर कुमार और लक्ष्मीकांत प्यारेलाल के साथ काम करना नहीं चाहते थे। किशोर दा के संपर्क में आने में भी महीनों लग गए’।

कैसे शुरू हुआ था अनिल कपूर का बॉलीवुड करियर

अभी अनिल कपूर को फिल्म इंडस्ट्री में 40 साल से ज्यादा का समय हो गया है। उन्होंने 12 साल की उम्र में ही फिल्मी दुनिया में कदम रख दिया था। उन्होंने एक बाल कलाकार के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। अनिल कपूर ने सबसे पहले फिल्म ‘तू पायल मैं गीत’ में काम किया था। इस फिल्म में उन्होंने शशि कपूर के बचपन का रोल निभाया था। हालांकि, यह फिल्म थिएटर में रिलीज नहीं हुई थी, जिसके बाद अनिल कपूर ने फिल्म ‘हमारे तुम्हारे’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। तब से लेकर अब तक वह बॉलीवुड में लगातार अपनी पैठ बनाए हुए है।

और पढ़ें: तारक मेहता में ‘जेठालाल’ का रोल निभाने वाले दिलीप जोशी की असल जिंदगी कैसी है।

अनिल कपूर कितना रहते है सोशल मीडिया पर एक्टिव

अनिल कपूर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर काफी एक्टिव रहते है हाल ही में उन्होंने सुनीता कपूर के साथ अपनी शादी की 36वीं सालगिरह मनाई थी। इस मौके पर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर खास पोस्ट किया है। साथ ही उन्होंने अपनी शादी की दिलचस्प अपने फैंस के साथ शेयर की थी। आपको बता दे की अनिल कपूर और सुनीता कपूर ने 1984 में शादी रचाई थी।
अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button