Michael Jackson Biopic: रिलीज से पहले Michael Biopic पर बवाल, क्या चमक-दमक में खो गई असली कहानी?
Michael Jackson Biopic, पॉप के बादशाह Michael Jackson की जिंदगी पर बनी बहुप्रतीक्षित बायोपिक ‘Michael’ रिलीज से पहले ही सुर्खियों में आ गई है। एक तरफ फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं,
Michael Jackson Biopic विवादों में, क्रिटिक्स बोले- चमक ज्यादा, सच्चाई कम
Michael Jackson Biopic, पॉप के बादशाह Michael Jackson की जिंदगी पर बनी बहुप्रतीक्षित बायोपिक ‘Michael’ रिलीज से पहले ही सुर्खियों में आ गई है। एक तरफ फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर क्रिटिक्स के रिव्यू ने फिल्म को लेकर बहस छेड़ दी है। फिल्म को लेकर जहां कुछ लोग इसे महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट बता रहे हैं, वहीं कई समीक्षकों का कहना है कि इसमें चमक-दमक ज्यादा और गहराई कम नजर आती है।
एंटोनी फूकुआ के निर्देशन में बनी है फिल्म
फिल्म का निर्देशन Antoine Fuqua ने किया है, जो दमदार और इंटेंस फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। इस बायोपिक की सबसे खास बात यह है कि इसमें माइकल जैक्सन का किरदार उनके सगे भतीजे Jaafar Jackson निभा रहे हैं। इसी वजह से फिल्म को लेकर दर्शकों में अलग तरह की उत्सुकता बनी हुई है।फिल्म में उनके साथ Nia Long, Miles Teller और Colman Domingo जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। स्टारकास्ट और निर्देशन को देखते हुए शुरुआत से ही इसे बड़े प्रोजेक्ट के तौर पर देखा गया।
जैकसन फाइव से सुपरस्टार बनने तक का सफर
फिल्म का उद्देश्य सिर्फ एक म्यूजिक आइकन की कहानी दिखाना नहीं, बल्कि The Jackson 5 के दिनों से लेकर दुनिया के सबसे बड़े एंटरटेनर बनने तक के सफर को पर्दे पर उतारना है।बताया जा रहा है कि फिल्म में माइकल के आइकॉनिक स्टेज परफॉर्मेंस, रिकॉर्ड तोड़ सफलता और निजी जिंदगी के कई अनछुए पहलुओं को भी दिखाने की कोशिश की गई है। खास बात यह है कि फिल्म सिर्फ ग्लैमर पर नहीं, बल्कि उनके संघर्ष और निजी उथल-पुथल पर भी रोशनी डालती नजर आती है।
क्रिटिक्स की कसौटी पर कमजोर पड़ी ‘Michael’
हालांकि प्रीमियर के बाद से फिल्म को लेकर प्रतिक्रियाएं उम्मीद के मुताबिक नहीं रहीं। शुरुआती रिव्यू में कई क्रिटिक्स ने फिल्म को सतही और लंबी बताया है। मशहूर रिव्यू एग्रीगेटर Rotten Tomatoes पर फिल्म को सिर्फ 32 प्रतिशत स्कोर मिलने की खबरों ने फैंस को चौंका दिया। इतना कम स्कोर किसी भी बड़े प्रोजेक्ट के लिए चिंता बढ़ाने वाला माना जा रहा है।\ कई समीक्षकों का मानना है कि इतनी बड़ी शख्सियत की जिंदगी को एक फिल्म में समेटने की कोशिश कहानी को बिखरा हुआ बना देती है।
IndieWire ने भी दी कड़ी प्रतिक्रिया
IndieWire ने फिल्म को C- रेटिंग देते हुए कहा कि माइकल जैक्सन के जीवन के करीब 26 वर्षों को एक फिल्म में दिखाने की कोशिश बोझिल लगती है। समीक्षा में यह भी कहा गया कि फिल्म कई जगह भावनात्मक पकड़ बनाने में चूक जाती है और कहानी धीरे-धीरे प्रभाव खोने लगती है।क्रिटिक्स के मुताबिक फिल्म विजुअल्स और परफॉर्मेंस में प्रभावशाली हो सकती है, लेकिन कहानी कहने के स्तर पर उतनी मजबूत नहीं दिखती।
फैंस के बीच फिर भी बना हुआ है जबरदस्त क्रेज
आलोचनाओं के बावजूद फैंस के उत्साह में कोई कमी नहीं दिख रही। Michael Jackson के चाहने वालों के लिए यह फिल्म सिर्फ एक बायोपिक नहीं, बल्कि अपने आइडल को बड़े पर्दे पर दोबारा देखने का मौका है।जाफर जैक्सन के लुक और डांस मूव्स को लेकर सोशल मीडिया पर पहले ही काफी चर्चा हो चुकी है। कई फैंस का मानना है कि भले क्रिटिक्स की राय अलग हो, लेकिन दर्शक फिल्म को अलग नजरिए से देख सकते हैं।
Read More : Dhurandhar 2: Netflix पर नहीं आएगी ‘धुरंधर 2’, इस OTT प्लेटफॉर्म ने मारी बाजी
भारत में कब रिलीज होगी फिल्म?
भारतीय दर्शकों के लिए अच्छी खबर यह है कि फिल्म अंतरराष्ट्रीय रिलीज से एक दिन पहले यानी 23 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। भारत में एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है और शुरुआती ट्रेंड्स उत्साहजनक बताए जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक फैंस बड़े पर्दे पर माइकल जैक्सन के जीवन को देखने के लिए उत्सुक हैं, जिससे फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर मजबूत शुरुआत मिल सकती है।
Read More : Ashneer Grover: 22 साल छोटी एक्ट्रेस संग रोमांस करेंगे Aamir Khan, क्या हिट होगी Ashneer Grover की बायोपिक?
क्या विवाद के बीच चमकेगी ‘Michael’?
बायोपिक फिल्मों पर अक्सर सटीकता और प्रस्तुति को लेकर सवाल उठते रहे हैं, और ‘Michael’ भी इससे अछूती नहीं रही। एक तरफ आलोचनाएं हैं, दूसरी तरफ फैंस की उम्मीदें।अब देखने वाली बात होगी कि क्या यह फिल्म समीक्षकों की नकारात्मक राय के बावजूद दर्शकों का दिल जीत पाएगी या फिर विवाद इसकी चमक फीकी कर देंगे।‘Michael’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक ऐसी शख्सियत की कहानी है जिसने म्यूजिक इंडस्ट्री को हमेशा के लिए बदल दिया। आलोचनाओं के बावजूद फिल्म को लेकर जिज्ञासा कम नहीं हुई है। अब सबकी नजर 23 अप्रैल पर टिकी है, जब तय होगा कि यह बायोपिक इतिहास रचेगी या सिर्फ विवादों तक सीमित रह जाएगी।
We’re now on WhatsApp. Click to join.
अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com







