मनोरंजन

देखिए, मैगजीन के कवर पेज के लिए रणवीर सिंह का नया लुक!

बॉलीवुड में बदलते लुक और अपने खास फैशन स्टाइल के लिए पहचाने जाने वाले बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह एक मैगजीन के कवर पेज पर नथिया (सेप्टम रिंग) पहने नजर आएंगे। एल.ऑफिशियल नामक पत्रिका के फरवरी एडिशन में रणवीर चांदी की नथिया पहने दिखाई देंगे।

ranveer1454303378_big

Source

इस कवर फोटो में रणवीर ने हल्के नीले रंग की गुच्ची की शर्ट के साथ अम्रपाली की नोज-रिंग पहनी है। रणवीर इसको पहने काफी कूल दिख रहे हैं।

रणवीर सिंह ने इन दिनों संजय लीला भंसाली की ‘बाजीराव मस्तानी’ के जरिए काफी सफलता हासिल की है। इसके बाद वह आदित्य चोपड़ा के निर्देशन में बनी ‘बेफिक्र’ में नजर आएंगे। इस फिल्म की अभिनेत्री वाणी कपूर हैं।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at

info@oneworldnews.in

Back to top button